अपराध उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर

पुलिस अभिरक्षा से भागने की कोशिश नाकामगैंगरेप केस के दोनों आरोपी घटनास्थल निरीक्षण के दौरान फरार होने का प्रयास, पुलिस ने दबोचा

रुद्रपुर। (लोक निर्णय) गैंगरेप मामले में 27 जुलाई की देर रात पुलिस से रुद्रपुर में मुठभेड़ हो गई थी। जिसमें मुख्य आरोपित गुरबाज के पैर में गोली लग गई।जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस ने इस मामले में दो और आरोपितों को पकड़ा है। इस मामले में(अभियोग संख्या 388/2026) में गिरफ्तार दोनों आरोपितों रामपुर उत्तर प्रदेश निवासी जोगा सिंह और रविन्द्र को आज घटनास्थल का निरीक्षण एवं साक्ष्य संकलन के दौरान पुलिस अभिरक्षा से भागने का प्रयास किया। थाना रुद्रपुर पुलिस आरोपितों को जांच प्रक्रिया के तहत घटनास्थल पर लेकर गई थी।पुलिस के अनुसार आरोपितों के फरार होने के प्रयास को पुलिस टीम ने तत्परता और सूझबूझ से विफल कर दिया। दोनों आरोपितों को सुरक्षित दोबारा कोतवाली रुद्रपुर लाया गया, जहां उनके विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई कानून के अनुसार जारी है।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार