ऊधम सिंह नगर

भू-कानून उल्लंघन की जांच तेज, 2024 के भूमि बैनामे की पड़ताल के आदेश

रुद्रपुर। (लोक निर्णय) मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1905 पर दर्ज शिकायत के बाद रुद्रपुर में वर्ष 2024 में हुए एक भूमि बैनामे की जांच शुरू हो गई है। उप निबंधक कार्यालय ने तहसीलदार रुद्रपुर को पत्र भेजकर संबंधित भूमि के 12 सितंबर 2003 से पूर्व के भू-स्वामित्व अभिलेखों की विस्तृत जांच करने और यह स्पष्ट करने के निर्देश दिए हैं कि बैनामे में दर्ज जानकारी वास्तविक है या फर्जी।उप निबंधक संदीप कुमार तिवारी ने 18 जुलाई 2026 को जारी पत्र में बताया कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायतकर्ता मनीष बावा ने आरोप लगाया है कि विलेख संख्या 1011/2024 (दिनांक 1 फरवरी 2024) में क्रेता अंकुर गंगवार द्वारा भूमि के पूर्व भू-स्वामित्व से संबंधित गलत एवं भ्रामक विवरण प्रस्तुत किया गया है।शिकायत के अनुसार, ग्राम रुद्रपुर स्थित खाता संख्या-53, खेत संख्या-435 (मिन.) की भूमि को बैनामे में 12 सितंबर 2003 से पूर्व की भूमि दर्शाते हुए उसका विवरण दर्ज किया गया है, जबकि शिकायतकर्ता का दावा है कि यह जानकारी वास्तविक राजस्व अभिलेखों से मेल नहीं खाती। शिकायत में मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है।इसी शिकायत के आधार पर उप निबंधक कार्यालय ने तहसीलदार से संबंधित राजस्व अभिलेखों का सत्यापन कर विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा है। जांच में यह स्पष्ट किया जाएगा कि बैनामे में दर्ज भू-स्वामित्व संबंधी विवरण सही है या दस्तावेजों में किसी प्रकार की गड़बड़ी अथवा फर्जीवाड़ा किया गया है।
यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित प्रकरण में लागू राजस्व एवं भूमि कानूनों के तहत अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस मामले ने भूमि बैनामों में पुराने भू-स्वामित्व संबंधी दावों की सत्यता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच के बाद फर्जीवाड़ा करने वालों में खलबली मची है।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार