उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर शिक्षा

पंत विवि के छात्र अखिलेश को मिली नौकरी


पंतनगर। (लोक निर्णय) गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के सेवायोजन एवं परामर्श निदेशालय के माध्यम से मैसर्स एग्रीस्टो मासा प्राइवेट लिमिटेड (एएमपीएल) द्वारा लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के आधार पर विश्वविद्यालय के एक विद्यार्थी एमएससी. एग्रोनॉमी के छात्र अखिलेश तुलस्यान का चयन किया गया। चयनित विद्यार्थी को 8 लाख प्रतिवर्ष के साथ ही अन्य सुविधाएं देय होंगी।विश्वविद्यालय के कुलपति डा. शिवेन्द्र कुमार कश्यप ने सेवायोजन एवं परामर्श निदेशालय के प्रयासों की सराहना की तथा चयनित छात्र को बधाई दी। सेवायोजन एवं परामर्श निदेशक डा. एमएस नेगी ने भी सफल छात्र को शुभकामनाएं दी व चयनित छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बताया कि पूर्व की भांति भविष्य में भी निदेशालय अन्य क्षेत्रों में भी विद्यार्थियों के सेवायोजन हेतु प्रयासरत रहेगा।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

शिक्षा

तीन भाषाओं में पढ़ाने पर शिक्षिका मंजू बाला को मिलेगा पुरस्कार

लोक निर्णय,रुद्रपुर: कहते है कि यदि कुछ करने का जज्बा हो तो हर मंजिल खुद कदम चूमती है।इसी जज्बे और
ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99