51.97 ग्राम स्मैक संग पांच तस्कर गिरफ्तार
रुद्रपुर। (लोक निर्णय) “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत सितारगंज क्षेत्र में महिला उपनिरीक्षक बबीता टम्टा द्वारा मय पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त एवं एनबीडब्ल्यू की तामील के दौरान संदिग्ध बाइक एवं स्कूटी सवारों का पीछा करते हुए वलीनगर स्थित बीएड. कॉलेज के पास एक घर के चबूतरे से पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। आरोपित बाइक एवं स्कूटी से स्मैक का परिवहन कर रहे थे तथा चबूतरे पर बैठकर स्मैक की पुड़िया तैयार कर बिक्री कर रहे थे। मौके से 51.97 ग्राम स्मैक, स्मैक बिक्री से अर्जित नकदी, नशे की कमाई से खरीदी गई ज्वेलरी तथा अन्य सामान बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर आरोपित के विरुद्ध कोतवाली सितारगंज में एनडीपीएस अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है।आरोपित के पास से 8310 रुपये, सात मोबाइल फोन बरामद हुए। आरोपित आरफीन खाँ पुत्र हसीन खाँ, निवासी बाईपास कॉलोनी, सितारगंज, हाल पता बीएड कालेज के पास वली नगर सितारगंज,मोहमद आदिल पुत्र सद्दरुद्दीन, निवासी महल सराय जलालाबाद, थाना नजीबाबाद, जनपद बिजनौर (उप्र), जैनब परवीन पुत्री सद्दरुद्दीन, पत्नी आरफीन खाँ, निवासी बाईपास कॉलोनी सितारगंज एवं महल सराय जलालाबाद, थाना नजीबाबाद, जनपद बिजनौर (उप्र), हाल पता बीएड कॉलेज के पास, वली नगर, सितारगंज, अलीशा पुत्री सद्दरुद्दीन, निवासी महल सराय जलालाबाद, थाना नजीबाबाद, जनपद बिजनौर (उप्र), हाल पता बीएड कॉलेज के पास, वली नगर, सितारगंज, दिलनवाज अंसारी पुत्र नसीम अहमद, निवासी महल सराय जलालाबाद, थाना नजीबाबाद, जनपद बिजनौर (उप्र), हाल पता बीएड कॉलेज के पास, वली नगर, सितारगंज हैं।एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि नशा तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा।





