ऊधम सिंह नगर

26 जून को रूट प्लान देख कर निकले बाहर, रुद्रपुर में होंगे केंद्रीय कृषि मंत्री और मुख्यमंत्री धामी

रुद्रपुर।(लोक निर्णय)नैनीताल, हल्द्वानी, दिनेशपुर की ओर से आकर कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले आम जनमानस एवं कार्यकर्ताओं के वाहन सिडकुल क्षेत्र से डीडी चौक तक आ सकेंगे।डी डी चौक में कार्यकर्ताओं को उतार कर बांई तरफ से ( फ्री लेफ्टटर्न ले कर) मोदी मैदान में पार्क होंगखटीमा, सितारगंज, किच्छा की ओर से आने वाले वाहन तीन पानी होते हुए महाराजा पैलेस से यू टर्न होकर मोदी मैदान में पार्क होंगे अथवा तीनपानी से सीधे त्रिशूल चौक होकर रोडवेज के सामने सवारियों को उतार कर डी डी चौक से मोदी मैदान में पार्क होंगे।काशीपुर, बाजपुर, गदरपुर की ओर से आने वाले वाहन गावा चौक से काशीपुर बाईपास रोड होकर अग्रसेन चौक के समीप कार्यकर्ताओं को उतार कर डी डी चौक से बांझ (फ्री लेफ्ट टर्न लेकर) 46 पीएसी गेट के सामने से होमगार्डस मैदान में पार्क किए जाएंगे।रामपुर, विलासपुर रोड की ओर से आने वाले वाहन त्रिशूल चौक से रोडवेज के सामने कार्यकर्ताओं को उतार कर डीडी चौक होते हुए मोदी मैदान में पार्क होंगे।कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले महानुभावों के व्यक्तिगत वाहन सिंचाई विभाग में पार्क होंगे, उक्त पार्किंग भर जाने पर वेडिंग जोन के वाहर हाइवे के किनारे में पार्क होंगे।पुलिस, प्रशासन के ड्यूटीरत अधि0/कर्मचारियों व पत्रकार बंधुओं के व्यक्तिगत वाहन न्यू ट्रैफिक लाइन में पार्क किए जाएंगे। वीआइपी पार्किंग गांधी पार्क के बाहर होगी।

    locnirnay@gmail.com

    locnirnay@gmail.com

    About Author

    You may also like

    ऊधम सिंह नगर

    यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

    लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
    ऊधम सिंह नगर

    जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

    लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार