उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर खेल

24वीं उत्तराखंड पुलिस खेल प्रतियोगिता का समापन, 15 टीमों के 161 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

रुद्रपुर। (लोक निर्णय) पुलिस लाइन रुद्रपुर में 17 से 19 अगस्त तक आयोजित 24वीं उत्तराखंड प्रादेशिक अन्तर्जनपदीय/वाहिनी पुलिस बॉक्सिंग, कुश्ती, बॉडी बिल्डिंग एवं आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता का समापन हुआ। समापन समारोह में आइजी कुमायूं रेंज, नैनीताल निवेदिता कुकरेती मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में विभिन्न जनपदों, पीएसी, आईआरबी, एसडीआरएफ एवं जीआरपी की 15 टीमों के कुल 161 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं आयोजन सचिव अजय गणपति ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। टीमों के मार्च-पास्ट के बाद प्रतियोगिता के समापन की घोषणा की गई। आइजी कुमायूं ने विजेता खिलाड़ियों एवं टीमों को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया तथा सफल आयोजन के लिए जनपद पुलिस टीम को बधाई दी।कुश्ती पुरुष वर्ग: 46वीं वाहिनी पीएसी प्रथम, आइआरबी द्वितीय द्वितीय और 40वीं वाहिनी पीएसी तृतीय रही। कुश्ती महिला वर्ग में 31वीं वाहिनी पीएसी प्रथम, हरिद्वार द्वितीय और ऊधम सिंह नगर तृतीय स्थान पर रहा। ग्रीको रोमन कुश्ती में 46वीं वाहिनी पीएसी प्रथम, आइआरबी द्वितीय द्वितीय तथा आइआरबी प्रथम तृतीय रही।बॉक्सिंग पुरुष वर्ग में ऊधम सिंह नगर ने प्रथम, 40वीं वाहिनी ने द्वितीय और एसडीआरएफ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बॉक्सिंग महिला वर्ग में ऊधम सिंह नगर प्रथम, नैनीताल द्वितीय और चम्पावत तृतीय रहा। बॉडी बिल्डिंग पुरुष वर्ग में 40वीं वाहिनी पीएसी प्रथम, आईआरबी द्वितीय द्वितीय और एसडीआरएफ तृतीय रही।आर्म रेसलिंग पुरुष वर्ग में आइआरबी द्वितीय प्रथम, 40वीं वाहिनी पीएसी द्वितीय और 31वीं वाहिनी पीएसी तृतीय रही। वहीं महिला वर्ग में 31वीं वाहिनी पीएसी प्रथम, ऊधमसिंह नगर द्वितीय और हरिद्वार तृतीय स्थान पर रहा।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार