उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर कारोबार

बीआइएस केयर ऐप से सोने-चांदी के आभूषण की होगी पहचान

हल्द्वानी।(लोक निर्णय) भारतीय मानक ब्यूरो (बीआइएस), देहरादून शाखा कार्यालय की ओर से मंगलवार को हल्द्वानी में ज्वैलर्स के लिए हॉलमार्किंग जागरूकता कार्यक्रम में 100 से अधिक ज्वैलर्स ने भाग लिया। बीआइएस अधिकारियों ने हॉलमार्किंग की नई व्यवस्थाओं, HUID और उपभोक्ता हितों से जुड़े प्रावधानों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में बीआइएस देहरादून के निदेशक एवं प्रमुख हेमंत बी. आडे तथा हॉलमार्किंग अधिकारी सचिन चौधरी ने ज्वैलर्स को हॉलमार्किंग व्यवस्था में हुए नवीन बदलावों से अवगत कराया। इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार के राज्य मंत्री नवीन वर्मा, व्यापार मंडल के सचिव राजेश अग्रवाल तथा सर्राफा बाजार के अध्यक्ष हेम प्रकाश वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। देहरादून के निदेशक एवं प्रमुख हेमंत बी. आडे ने बताया कि अब बीआइएस केयर ऐप पर हॉलमार्क वाले सोने के आभूषण की फोटो और वजन से संबंधित जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है। इससे उपभोक्ता खरीदे गए आभूषण की जानकारी का सत्यापन कर सकेंगे। इस व्यवस्था से आभूषण खरीद में पारदर्शिता बढ़ने के साथ उपभोक्ताओं का भरोसा भी मजबूत होगा।
चांदी के आभूषणों के लिए छह अंकों का HUIDहॉलमार्किंग अधिकारी सचिन चौधरी ने बताया कि बीआइएस ने हॉलमार्क वाले चांदी के आभूषणों के लिए भी छह अंकों की HUID (Hallmark Unique Identification) व्यवस्था शुरू की है। उपभोक्ता HUID अंकित चांदी के आभूषण खरीदकर ऐप के माध्यम से उनकी प्रामाणिकता की जांच कर सकते हैं। HUID युक्त हॉलमार्क चांदी के आभूषणों के लिए 800 PPT (parts per thousand) न्यूनतम शुद्धता निर्धारित की गई है।कार्यक्रम में अतिथियों ने उपभोक्ता हितों की सुरक्षा में हॉलमार्किंग की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने ज्वैलर्स से बीआइएस के मानकों और हॉलमार्किंग संबंधी प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करने का आह्वान किया। बीआइएस अधिकारियों ने ज्वैलर्स से उपभोक्ताओं को प्रमाणित एवं हॉलमार्कयुक्त आभूषण खरीदने के लिए जागरूक करने की अपील भी की।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार