21जुलाई को फर्जी अवकाश के मामले में दर्ज होगी प्राथमिकी
रुद्रपुर। (लोक निर्णय) मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार 21जुलाई को सरकारी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेगा। इस तरह का जिलाधिकारी का आदेश इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ तो इसे प्रशासन ने गंभीरता से लिया।जब इस मामले में अपर जिलाधिकारी प्रशासन पंकज उपाध्याय से जानकारी चाही तो उन्होंने कहा कि कल कोई अवकाश घोषित नहीं किया गया है।झूठी सूचना वायरल हो रही है।इस मामले में फर्जी वायरल करने वाले के खिलाफ जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी की ओर से तहरीर देकर प्राथमिकी पंजीकृत कराई जाएगी।





