उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर शिक्षा

2047 के विकसित भारत की नींव रखेंगे आज के युवा, महाविद्यालय में गूंजा राष्ट्र निर्माण का संकल्प

रुद्रपुर। (लोक निर्णय)सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रुद्रपुर में गुरुवार को उत्तराखंड राज्य में संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘मेरे सपनों का भारत–विकसित भारत @ 2047’ कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को विकसित भारत के संकल्प, केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा देश के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति जागरूक करना था। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अवधेश नारायण सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए युवाओं को अपने व्यक्तित्व का बहुआयामी विकास करना होगा तथा राष्ट्रप्रेम, समर्पण, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को अपने जीवन में अपनाना होगा। उन्होंने विद्यार्थियों से देश के विकास में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।कार्यक्रम के संयोजक डॉ. सुमन कुमार ने विद्यार्थियों को ‘विकसित भारत @ 2047’, ‘मेरे सपनों का भारत’ तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा विकास के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी, सकारात्मक सोच और रचनात्मक प्रयास विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. डॉ. दीपा वर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि देश का भविष्य युवाओं के विचारों, संकल्पों और कार्यों पर निर्भर करता है। युवाओं को अपने सपनों को साकार करने के साथ-साथ समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को भी समझना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने तथा अपनी प्रतिभा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों की रचनात्मकता, विचारशीलता और अभिव्यक्ति कौशल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से रंगोली, पोस्टर, निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों ने विकसित भारत की परिकल्पना, राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य तथा सामाजिक विकास से संबंधित अपने विचारों को प्रस्तुत किया। प्रतियोगिताओं के परिणामों की घोषणा अगले दिन आयोजित होने वाले कार्यक्रम में की जाएगी।कार्यक्रम का संचालन डॉ. स्निग्धा रावत ने किया। कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. अनीता बिष्ट एवं डॉ. शिल्पी अग्रवाल रहे। इस अवसर पर प्रो. दीपा वर्मा, प्रो. भारत सिंह राजपूत, प्रो. सर्वजीत सिंह, प्रो. आशा राणा, डॉ. दीपा गोबाड़ी, डॉ. कमला बोरा, प्रो. पूनम रौतेला, डॉ. प्रद्युम्न रिछारिया, डॉ. वसुंधरा, डॉ. अजय गिरी, डॉ. सुमन, डॉ. आरती, डॉ. पूजा सहित अन्य प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में करण कोली, रोमेश, गुरबाज सिंह, संगीता, ललित, मुस्कान सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, रचनात्मकता, सामाजिक चेतना और राष्ट्र निर्माण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का संदेश दिया गया।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

शिक्षा

तीन भाषाओं में पढ़ाने पर शिक्षिका मंजू बाला को मिलेगा पुरस्कार

लोक निर्णय,रुद्रपुर: कहते है कि यदि कुछ करने का जज्बा हो तो हर मंजिल खुद कदम चूमती है।इसी जज्बे और
ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99