अपराध उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर

2.80 लाख का गांजा बरामद,नशा तस्करों के विरुद्ध राज्य की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई

रुद्रपुर। (लोक निर्णय) “ऑपरेशन प्रहार” के तहत जनपद ऊधम सिंह नगर में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान में कोतवाली रुद्रपुर पुलिस एवं एसओजी रुद्रपुर की संयुक्त टीम ने बागवाला फ्लाईओवर के पास सर्विस रोड पर चेकिंग की।इस दौरान टीम ने संदिग्ध कैंटर संख्या यूपी81 एफ लटी 5851 को रोका। राजपत्रित अधिकारी (क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर) की उपस्थिति में कैंटर की तलाशी ली गई तो सुतली रस्सियों के गट्ठरों के बीच अत्यंत सुनियोजित तरीके से छुपाकर रखे गए 18 प्लास्टिक के कट्टों तथा तीन स्कूली बैगों में अवैध गांजा बरामद हुआ। आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी अजय गणपति ने आज मामले का पर्दाफाश करते हुए बताया कि एक कैंटर के साथ 18 अदद प्लास्टिक के कट्टों में भरा अवैध गांजा,तीन स्कूली बैगों में अलग-अलग पैकेट में गांजा यानी कुल 558.78 किलोग्राम गाजा, पांच मोबाइल और 29,880 रूपये बरामद हुए।पकड़े गए आरोपित संजय गुप्ता पुत्र जगदीश गुप्ता निवासी दूधिया नगर, किच्छा रोड, रुद्रपुर, डीटू यादव पुत्र रामविलास निवासी ग्राम नगला पीपल, थाना ओछा, जनपद मैनपुरी (उप्र) और मोहित यादव पुत्र आदेश यादव निवासी ग्राम पीपल नगला, थाना ओछा, जनपद मैनपुरी (उप्र) हैं।आरोपित संजय गुप्ता के विरुद्ध पूर्व में भी NDPS एक्ट के अंतर्गत कोतवाली रुद्रपुर में मुकदमा अपराध संख्या 449/2025 धारा 8/20/60/29 NDPS Act पंजीकृत है। इसके अतिरिक्त थाना पुलभट्टा मुकदमा अपराध संख्या 52/ 2025 धारा 8/20/60 NDPS ACT में भी आरोपित विरुद्ध नशा तस्करी के प्रकरण दर्ज हैं। तथा अभियुक्त की लगभग 03 करोड़ की अवैध नशे के कारोबार से अर्जित की गई अवैध सम्पत्ति को भी सीज करने की कार्रवाई भी प्रचलित है। आरोपितों ने बताया कि बरामद गांजा उड़ीसा राज्य के सोनपुर क्षेत्र से लाकर रुद्रपुर में स्थानीय तस्करों को सप्लाई किया जाना था। पुलिस द्वारा उक्त नेटवर्क के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी हैं।बताया कि जनपद में नशा तस्करी के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार