रुद्रपुर। (लोक निर्णय) जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया जिला सभागार में शुक्रवार को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली।इस दौरान उन्होंने सड़क सुरक्षा व सड़क दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए अभियान चलाकर ओवरलोडिंग व भारी वाहनों की गति पर नियंत्रण लगाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।। जिलाधिकारी ने कहा कि सड़कों में अनाधिकृत कटों का निरीक्षण कर बन्द करने को कहा। कहा कि आने वाले दिनों में कोहरा होने की सम्भावना है इसलिए सड़कों पर दुर्घटनाए रोकने को साईनेज लगाने के लोनिवि व एनएचएआइ के अधिकारियों को निर्देश दिए। गन्ना विभाग के अधिकारियों को गन्ना किसानों को जागरूक करते हुए गन्ना की ट्रालियों में लाल कपड़ा या रिफ्लेक्टर लगवाने को कहा।जिससे दूर से ही पता चल सकें जिससे की दुर्घटना होने की सम्भावना न रहें। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग व राज्य मार्ग पर मिलने वाले सड़कों पर स्पीड साईनेज व स्पीड ब्रेकर बनाने के भी निर्देश दिए। डीएम ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि गलत दिशा में वाहन चलाने वालों व मादक पदार्थ का सेवन कर वाहन चलाने वालों की सख्ती से जांच की कार्रवातिकी जाएं तथा बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने के साथ ही नो हेलमेट नो पेट्रोल आदेश का पालन कराया जा। रोड सेफ्टी नियमो की जानकारी हेतु शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाएं।
जिलाधिकारी ने कहा कि अत्यधिक ई-रिक्शा संचालन से दुर्घटना व जाम की स्थिति बनी रहती है इसलिए अनाधिकृत ई-रिक्शा का सत्यापन करते हुए करवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होने कहा कि सड़कों में निराश्रित पशुओं के कारण भी दुर्घटनाएं होते हैं। इसलिए निराश्रित पशुओं को निकाय अधिकारी सेल्टर में भेजने की व्यवस्था करने के साथ ही पशुओं के गले में रिफ्लेक्टर पट्टी लगाने की कार्रवाई भी की जाएं। उन्होने एनएचएआइ के अधिकारियों को निर्देश दिए कि टौल प्लाजा पर ओवर साईज वाहनों की डिटेल एकत्र कर सूची एआरटीओ को उपलब्ध कराए।जीसे ओवर साईज वाहनों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित कराया जा सकें।बैठक में अधीक्षण अभियंता लोनिवि जितेन्द्र कुमार, एसपी अनुषा बडोला, अधिशासी अभियंता लोनिवि गजेन्द्र सिंह, परवेज आलम, एआरटीओ नवीन कुमार सिंह, अलविन राय, एनएचएआई के सोनू गुप्ता, पवन कुमार सिंह, मोहित कुशवाहा आदि मौजूद थे।





