उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर शिक्षा स्वास्थ्य

सरकारी जिम्मेदारी के साथ जनसेवा का जज्बा, सचिवालय कार्मिकों ने पेश की अनूठी मिसाल

देहरादून। (लोक निर्णय)अपनी शासकीय जिम्मेदारियों के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए उत्तराखंड सचिवालय के कार्मिकों के एक सामाजिक समूह ने जनसेवा की अनूठी मिसाल पेश की है। समूह के सदस्यों ने शनिवार को देहरादून स्थित एक वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां रह रहे वृद्धजनों का हाल-चाल जाना और उन्हें ताजे फल, जूस एवं ड्राई फ्रूट्स वितरित किए।समूह की ओर से पिछले सप्ताह भी एक बाल आश्रम में भोजन वितरित किया गया था। इस दौरान सदस्यों ने गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों के साथ समय बिताया और उनके साथ संवाद किया।इस सेवा अभियान की शुरुआत समूह के संस्थापक श्री दिव्यांशु डोभाल के नेतृत्व में की गई है। उनके साथ सचिवालय में कार्यरत अंकिता ज्याड़ा, विजयलक्ष्मी, नवीन चौहान एवं अजय नौटियाल इस पहल में सक्रिय योगदान दे रहे हैं। सभी सदस्य उत्तराखंड सचिवालय में समीक्षा अधिकारी एवं सहायक समीक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं।यह पांच सदस्यीय समूह प्रत्येक माह अपनी व्यक्तिगत सहभागिता से समाज के जरूरतमंद वर्गों के लिए विभिन्न कल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करता है। इन गतिविधियों में अनाथ एवं जरूरतमंद बच्चों तथा वृद्धजनों की सेवा के साथ-साथ पशु कल्याण और वृक्षारोपण जैसे सामाजिक कार्य भी शामिल हैं।वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों ने सचिवालय के इन युवा कार्मिकों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें अपना स्नेह और आशीर्वाद दिया। समूह के सदस्यों ने भविष्य में भी इसी प्रकार निस्वार्थ भाव से सामाजिक सेवा के कार्य जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

शिक्षा

तीन भाषाओं में पढ़ाने पर शिक्षिका मंजू बाला को मिलेगा पुरस्कार

लोक निर्णय,रुद्रपुर: कहते है कि यदि कुछ करने का जज्बा हो तो हर मंजिल खुद कदम चूमती है।इसी जज्बे और
ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99