उत्तराखंड

हल्द्वानी गैस सर्विस गोदाम में सिलिंडर का संकट, उपभोक्ता आक्रोशित

हल्द्वानी।( लोक निर्णय)हल्द्वानी गैस सर्विस गोदाम पर रसोई गैस सिलिंडर न मिलने से उपभोक्ता आक्रोशित हैं। सिलिंडर के लिए उपभोक्ता सुबह से ही गोदाम पर पहुंचकर लंबी लाइन में खड़े हो जाते हैं ,लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी कई लोगों को सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है।इससे उपभोक्ताओं में हल्द्वानी गैस सर्विस के प्रबंधक और प्रशासन के प्रति गुस्सा दिखा। सिलिंडर मिलने से वंचित न हो जाए,इसके डर से बिना नाम छापने की शर्त पर उपभोक्ताओं का आरोप है कि उन्होंने 29 मार्च को ही बुकिंग करा दी थी, इसके बावजूद अब तक सिलिंडर नहीं मिला है। गैस आपूर्ति में देरी के कारण घरों में चूल्हा जलाना मुश्किल हो गया है और लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।आक्रोशित उपभोक्ताओं ने गैस एजेंसी प्रबंधन और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए जल्द आपूर्ति व्यवस्था सुधारने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
जब प्रबंधक भरत खाती के बारे में लोगों ने गैस सर्विस एजेंसी में तैनात महिला कर्मचारी से पूछा तो महिला कर्मी ने बताया कि सात अप्रैल तक की बुकिंग वालों को सिलेंडर दिया जा रहा है। आपूर्ति भी सामान्य है।पर्याप्त गैस उपलब्ध है।प्रतिदिन करीब 100 शिकायतें होम डिलीवरी से संबंधित आ रही है जिन्हें तत्काल निपटाया जा रहा है।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

उत्तराखंड

राज्यमंत्री ने जीएसटी में हुए बदलाव को बताया ऐतिहासिक फैसला

हरिद्वार:राज्य मंत्री सुनील सैनी ने जीएसटी में बदलाव को एक ऐतिहासिक फैसला बताया। बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूरदर्शी नेतृत्व
उत्तराखंड

हरिद्वार में महिलाओं को सशक्त बनाने के दिए टिप्स

हरिद्वार: राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वागत क्लस्टर लेवल फेडरेशन (सीएलएफ) को शुक्रवार को भी सरस केंद्र, जमालपुर