नेपाल के नन्हा विद्यार्थी को हल्द्वानी के सरकारी स्कूल में मिल रही शिक्षा
हल्द्वानी। (लोक निर्णय) राजकीय प्राथमिक विद्यालय जवाहर ज्योति में नेपाल का एक बच्चे का पढ़ने आता है। आज स्कूल में कुल 97 में से 68 बच्चे उपस्थित थे। हालांकि प्रधानाध्यापिका चिकित्सा अवकाश में थी।प्रभारी प्रधानाध्यापिका निरुमा मुखर्जी ने बताया कि कुछ शिक्षिकाओं की ड्यूटी बीएलओ तथा कुछ की जनगणना कार्य में लगी है। बताया कि जिन बच्चों का अभी नामांकन नहीं हुआ है,उन्हें भी पीएम पोषण योजना का लाभ दिया जा रहा है। यह भी बताया कि आरटीई के तहत एक नेपाली बच्चा भी विद्यालय आ रहा है और पीएम पोषण योजना से लाभान्वित हो रहा है।।इस संबंध में विकास खंड मध्याह्न भोजन प्रभारी कौशल से दूरभाष पर बात की गई तो बताया गया कि अपंजीकृत बच्चों को पीएम पोषण योजना से आच्छादित करना गलत है।प्रधानाध्यापिका वीणा भगत के दूरभाष पर संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है।चिकित्सक ने अभी एक दो दिन विश्राम की सलाह दी है।विद्यालय पहुंचकर ही सही स्थिति का पता चल पाएगा।वैसे उनसे बात करती हूं।इधर,राजकीय प्राथमिक विद्यालय बद्रीपुरा में पीएम पोषण योजना भी सही ढंग से संचालित नहीं हो रही है। हालांकि शिक्षकों का कहना है कि नियम का पालन किया जाता है और बच्चों को बेहतर शिक्षा मुहैया कराई जाती है।




