ऊधम सिंह नगर

स्वास्थ्य विभाग में मशीनों की खरीदारी पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने उठाए सवाल

देहरादून: कांग्रेस ने स्वास्थ्य विभाग में मशीनों की खरीदारी व टेंडर प्रक्रिया पर कई सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने शनिवार को पत्रकारवार्ता में बताया कि प्रदेश में खून की जांच करने वाली व्हेन फाइंडर मशीन उसके वास्तविक दाम से कई अधिक कीमत पर खरीदी गई है।

आरोप लगाया कि मशीन चालू किए बिना ही सीटी स्कैन की मशीन का 30 करोड़ का भुगतान कर दिया गया। जो टेंडर की शर्तों के विरुद्ध है। कहा कि 60 करोड़ की लागत से खरीदी गई एमआरआइ मशीन टेंडर प्रक्रिया में चीनी कंपनी को ठेका दिया गया है। करन माहरा ने सांसद अजय भट्ट के पत्र का हवाला देते हुए हल्द्वानी में मंडी बोर्ड द्वारा किए गए कार्यों की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए। गए हैं। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने स्वास्थ्य विभाग की ट्रांसफर प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए। कहा कि प्रदेश सरकार के सभी विभाग भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं।

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार