अपराध ऊधम सिंह नगर

सिरौली कला में अवैध रूप से पशु काटने वाले 10 आरोपित गिरफ्तार

रुद्रपुर। (लोक निर्णय) अवैध रूप से पशु काटने वाले दस आरोपित पकड़े गए।इनके पास से मांस भी बरामद हुआ है।विगत दिनों थाना पुलभट्टा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सिरौली कला में अवैध रूप से पशु कटान की शिकायत को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति गंभीरता से लिया।इस मामले में पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर व सीओ सितारगंज ने थाना पुलभट्टा की दो टीमों का गठन किया। टीमों ने 26 अक्टूबर की सुबह ग्राम सिरौली कला के अंतर्गत अलग-अलग स्थान से 10 आरोपितों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से लगभग छह कुंतल अवैध मांस जब्त किया गया तथा लगभग चार पशुओं को मुक्त भी कराया गया। पकड़े गए आरोपित नईम उर्फ मुन्ना पुत्र बाबू वार्ड नम्बर 02 सिरौलीकला थाना पुलभट्टा जनपद ऊधम सिंह नगर,मुजिम पुत्र सईद अहमद मोहल्ला शेखुपुरा थाना बहेडी जिला बरेली,रशीद पुत्र छोटे वार्ड नम्बर 04 सिरौलीकला,साहिद पुत्र हबीब ग्राम देवरनिया मुडिया थाना देवरिनिया बरेली,फईम पुत्र मो. रफीक वार्ड नम्बर 18 कुरैशी मोहल्ला थाना किच्छा,कलुवा पुत्र कयूम वार्ड नम्बर 02 सिरौलीकला,सलमान पुत्र असलम कुरैशी वार्ड नम्बर 02 सिरौलीकला,अशरफ कुरैशी पुत्र मौ. उमर वार्ड नं 01 इन्द्रानगर सिरौलीकलां,सलील अहमद पुत्र सद्दीक कुरेशी निवासी वार्ड नं 01 इन्द्रानगर और कासिम पुत्र सलील अहमद निवासी वार्ड नं 01 इन्द्रानगर सिरौलीकलां के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपितों में विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी पंजीकृत कर ली है।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार