रुद्रपुर के नीलकंठ धाम में लगाए पौधे
रुद्रपुर के गंगापुर रोड स्थित नीलकंठ धाम में 26 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि के प्रकोत्सव पर नीम के पौधों का रोपण किया गया। महापौर विकास शर्मा, दर्जा राज्य मंत्री सुरेश कोली के साथ पूर्व जिला आयुर्वेदिक अधिकारी व पर्यावरणविद डॉक्टर अशुतोष पंत ने नीलकंठ धाम में पौधे रोपे। यहां अभी 200 पौधे लगाने की योजना है। महापौर विकास शर्मा ने प्रस्ताव दिया था कि उनकी इच्छा है कि रुद्रपुर शहर में बड़ी संख्या में नीम के पेड़ लगाए जाएं। यदि नगर निगम द्वारा पौधों की सुरक्षा और सिंचाई की व्यवस्था ठीक से की जाती है तो मेरा पूरा सहयोग रहेगा। यदि नीलकंठ धाम का वृक्षारोपण सफल रहता है तो जुलाई 2027 में शहर में पांच हजार नीम के पेड़ लगाए जाएंगे इसमें पौधों सहित मेरा पूरा सहयोग रहेगा।नीम ऑक्सीजन उत्पादन के लिहाज से तो श्रेष्ठ है ही यह पर्यावरण को शुद्ध करता है। इसके औषधीय गुण इसे विशेष बनाते हैं त्वचा रोगों में इसकी उपयोगिता है साथ ही रक्त को साफ करके यह लिवर को डिटॉक्स करता है। इससे खेती के लिए हर्बल पेस्टीसाइड बनाकर खर्चा बचाने के साथ साथ रसायनों से होने वाले नुकसान से बचा जा सकता है। सच ही कहा गया है कि नीम का वृक्ष गुणों की खान है।कार्यक्रम में सहयोग के लिए नगर निगम के जेई चौहान, निरीक्षक अरुण कुमार, फूल सिंह और प्रकाश सिंह को धन्यवाद।





