ऊधम सिंह नगर

संदिग्ध शस्त्र लाइसेंस पर 119 शस्त्र कब्जे में

रुद्रपुर। (लोक निर्णय) गैर राज्यों के शस्त्र लाइसेंसों की जांच में ऊधम सिंह नगर पुलिस को बहुत बड़ी सफलता मिली है।चिन्हित 678 संदिग्ध शस्त्र लाइसेंसों में 626 लाइसेंसों की जांच हो चुकी है। जमा कराए 94 शस्त्र लाइसेंसों पर 119 शस्त्र कब्जे में लिए गए हैं।उत्तराखंड बनने के बाद इस तरह का पहला मामला सामने आया है।र्जी शास्त्र लाइसेंस के मामले में 11 जून को कोतवाली कुण्डा में आरोपितों पर विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी पंजीकृत की गई।।इस प्रकरण में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 04 शस्त्र एवं 02 फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद किए गए थे। आरोपित को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा गया।जांच में यह तथ्य प्रकाश में आया कि जनपद ऊधम सिंह नगर में बाहरी राज्यों एवं गैर जनपदों से बनाए गए कई शस्त्र लाइसेंसों के आधार पर शस्त्र क्रय, धारण एवं प्रयोग किया जा रहा है, जिनकी वैधानिकता संदिग्ध प्रतीत हुई।मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर श्री अजय गणपति द्वारा 25 जून को जनपद स्तर पर गैर जनपदों एवं बाहरी राज्यों से निर्गत शस्त्र लाइसेंसों की पहचान, सत्यापन एवं जांच हेतु 03 विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया। टीमों ने जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में व्यापक अभियान चलाकर शस्त्र लाइसेंसों का सत्यापन किया तथा संदिग्ध पाए गए लाइसेंसों एवं शस्त्रों को नियमानुसार कब्जे में लिया गया। सत्यापन में कुल 678 शस्त्र लाइसेंस चिन्हित किए गए।इनमें अब तक 626 शस्त्र लाइसेंस सत्यापित हो चुके हैं।पुलिस ने 94 लाइसेंस कब्जे में लिए और संबंधित थानों में 119 शास्त्र जमा कराए गए।एसएसपी ऊधम सिंह नगर अजय गणपति ने बताया कि गैर राज्यों के संदिग्ध शस्त्र लाइसेंसों की जांच कराई जा रही है।जितने संदिग्ध शस्त्र लाइसेंस मिले हैं,इनमें सबसे ज्यादा पंजाब राज्य के हैं।ऊधम सिंह नगर में सबसे ज्यादा बाजपुर के हैं। बताया कि जनपद में फर्जी, संदिग्ध अथवा नियम विरुद्ध तरीके से प्राप्त किए गए शस्त्र लाइसेंसों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार