उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर कारोबार खेती/किसानी खेल शिक्षा शोध/आविष्कार स्वास्थ्य

शिविर में कृषि मंत्री ने सुनीं समस्याएं

रुद्रपुर।सरकार चली जन जन द्वार अभियान के अंतर्गत जनपद प्रभारी/मंत्री कृषि गणेश जोशी ने आज न्याय पंचायत बिगवाड़ा के राजकीय इंटर कॉलेज बागवाला में भव्य बहुद्देशीय शिविर में लोगों की समस्याएं सुनीं।उन्होंने कहा कि जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम सरकार की प्राथमिकता है। इसलिए शिविर में प्राप्त शिकायतों व समस्याओं का तत्काल निस्तारण किया जाये। उन्होंने अधिकारियों को जनकल्याणकारी योजनाओं का पात्र व्यक्तियों को शत-प्रतिशत लाभ देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा आपके द्वारा चुनी धामी सरकार आप ही के द्वार पर आकर आपकी समस्याओं का समाधान करने आ रही है इसलिए शिविरों का जागरुक होकर अधिक से अधिक लाभ उठाएं। जन जन के द्वार शिविर लगाकर जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने व समस्याओं का समाधान करने हेतु मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जन जन की सरकार शिविरो में अभी तक पूरे प्रदेश में 04 लाख 92 हजार से अधिक जनता ने लाभ उठाया है।उन्होंने कहा आज शिविर में 48 शिकायतें प्राप्त हुए हैं जिसमें से 39 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। उन्होंने कहा हमारे सभी अधिकारी तत्परता से कार्य कर रहे हैं इसके लिए उन्होंने जिलाधिकारी व पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा अभी तक 01 लाख 20 हजार से अधिक लखपति दीदी बन गई है तथा सरकार सब्जी,फलोत्पादन, श्रीअन्न उत्पादन पर कार्य कर रही है। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक,प्रमाण पत्र वितरित किए गए।शिविर में 2260 लोगों को विभिन्न विभागों की योजनाओं से लाभान्वित किया गया। शिविर में 49 शिकायतें प्राप्त हुईं जिसमें से 39 का मौके पर ही निस्तारण किया गया।इस मौके पर विधायक शिव अरोरा,मेयर विकास शर्मा सहित जिले के अधिकारी मौजूद थे।


locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

शोध/आविष्कार

फलों की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए प्रतिबंधित पॉलीथिन को बाय बाय करेगा नेचुरल फाइबर बैग

लोक निर्णय, पंतनगर: फलों की गुणवत्ता के साथ उत्पादन बढ़ाया जाए, जिससे किसानों को उनके उत्पाद की बेहतर कीमत मिल
शिक्षा

तीन भाषाओं में पढ़ाने पर शिक्षिका मंजू बाला को मिलेगा पुरस्कार

लोक निर्णय,रुद्रपुर: कहते है कि यदि कुछ करने का जज्बा हो तो हर मंजिल खुद कदम चूमती है।इसी जज्बे और