उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर कारोबार खेती/किसानी शिक्षा शोध/आविष्कार

विश्वविद्यालय के बीजों की किसान मेले में जबरदस्त बिक्री


पंतनगर। (लोक निर्णय) गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में चल रहे अखिल भारतीय किसान मेला एवं उद्योग प्रदर्शनी में विश्वविद्यालय के विभिन्न केन्द्रों के स्टालों से रबी की विभिन्न फसलों के बीजों की बिक्री हो रही है। मेले के दूसरे दिन आज दोपहर तक फसल अनुसंधान केन्द्र, प्रजनक बीज उत्पादन केन्द्र, विश्वविद्यालय फार्म तथा एटिक द्वारा लगभग 81 लाख 30 हजार रूपये के विभिन्न रबी फसलों के बीजों की बिक्री की गयी। इसके अतिरिक्त औषधीय एवं संगंध पौध अनुसंधान केन्द्र, आदर्श पुष्प वाटिका, सब्जी अनुसंधान केन्द्र, उद्यान अनुसंधान केन्द्र तथा कृषि वानिकी अनुसंधान केन्द्र के स्टालों से लगभग 1 लाख 55 हजार रूपये के बीज व पौधों की बिक्री की गई। साथ ही प्रकाशन निदेशालय तथा एटिक के स्टाल से लगभग 23 हजार रूपये के प्रकाशनों की बिक्री की गई। इनके अतिरिक्त मेले में लगे निजी क्षेत्र के विभिन्न स्टालों द्वारा भी विभिन्न प्रकार के बीजों एवं पौधों की बिक्री की गयी।मेले के दौरान मत्स्य विज्ञान महाविद्यालय में आयोजित मत्स्य प्रदर्शनी आयोजित की गयी, जिसमें 750 कृषकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इसके अतिरिक्त लगभग 5 हजार अपंजीकृत किसानों द्वारा भी मेले का भ्रमण किये जाने का अनुमान है। किसानों द्वारा अधिक संख्या में किसान मेले के प्रति रूचि को देखकर कुलपति डा. शिवेन्द्र कुमार कश्यप द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गयी है। विशेष व्याख्यानमाला के अंतर्गत ‘कुक्कुट पालन’ तथा ‘प्राकृतिक खेती’ विषय पर विस्तार से किसानों को बताया गया तथा मार्गदर्शन दिया गया।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

शोध/आविष्कार

फलों की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए प्रतिबंधित पॉलीथिन को बाय बाय करेगा नेचुरल फाइबर बैग

लोक निर्णय, पंतनगर: फलों की गुणवत्ता के साथ उत्पादन बढ़ाया जाए, जिससे किसानों को उनके उत्पाद की बेहतर कीमत मिल
शिक्षा

तीन भाषाओं में पढ़ाने पर शिक्षिका मंजू बाला को मिलेगा पुरस्कार

लोक निर्णय,रुद्रपुर: कहते है कि यदि कुछ करने का जज्बा हो तो हर मंजिल खुद कदम चूमती है।इसी जज्बे और