विधायक ने दूधियानगर रेशमबाड़ी मे 30 लाख से अधिक की लागत से विकास कार्यों का किया लोकार्पण
रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा ने आज वार्ड 12 में 30 लाख से अधिक लागत से सीसी सड़क व सुंदरीकरण कार्यों का लोकार्पण कर विकास कार्यों को जनता को समर्पित किया।उन्होंने कहा कि रुद्रपुर क्षेत्र में लगातार विकास कार्य आगे बढ़ाए जा रहे है। दूधिया नगर रेशम बाड़ी में भी कई विकास कार्य की सौगात आम जनमानस को दी गई। जिससे बाद बदहाल गंदगी में जी रहे लोगों का सड़क निर्माण से जीवन बेहतर सुगम हुआ। वह लोगों का उन मार्गों से आना जाना बेहतर हुआ निश्चित रूप से भाजपा सरकार उनके जनप्रतिनिधि के रूप मे जनता की बेहतर सुविधा के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। जिसको जनता भली भांति देख रही है। उन्होंने कहा कि वार्ड 12 की तर्ज पर सभी क्षेत्रों में इसी प्रकार अनेकों विकास कार्य किए गए वह आने वाले समय में भी शेष बचे विकास कार्यों को आगे किया जाएगा।इस दौरान पार्षद महेंद्री शर्मा, ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष एसपी यादव, राधे श्रीवास्तव,छोटेलाल शर्मा, सुरेश शर्मा, सुशीला गंगवार, रविंद्र शर्मा,रवि कटारिया,महेश गंगवार, कृष्ण शर्मा, जसवंत गंगवार, सुभाष यादव, सुनील यादव, मयंक कक्कड़, मोहित चड्डा, जोगा सिंह आदि लोग मौजूद थे।





