विजेता विद्यार्थी सम्मानित
रुद्रपुर। (लोक निर्णय)सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आज कॉमर्स और मैनेजमेंट के स्नातक विद्यार्थियों के लिए बीबीए कॉन्फ्रेंस हॉल में राष्ट्रीय वित्तीय साक्षरता प्रश्नोत्तरी (एनएफएलक्यू) का आयोजन हुआ। कार्यक्रम डॉ. आरती शर्मा, डॉ. गरिमा जायसवाल चंद्र, डॉ. सोनिया जोशी और डॉ. मणि साहनी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया था। जिसमें 75 विद्यार्थियों ने भाग लिया। उत्तीर्ण छात्रों को एनआइएसएम द्वारा वित्तीय साक्षरता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।राष्ट्रीय वित्तीय साक्षरता प्रश्नोत्तरी 2026 राष्ट्रीय वित्तीय साक्षरता प्रश्नोत्तरी (एनएफएलक्यू) 2026 एक प्रमुख राष्ट्रव्यापी प्रतियोगिता है जिसे स्नातक और स्नातकोत्तर छात्रों के लिए वित्तीय साक्षरता और प्रतिभूति बाजारों के अपने ज्ञान को प्रदर्शित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।यह प्रतियोगिता उच्च शिक्षा के छात्रों के लिए तीन चरणों में आयोजित की जाती है: कॉलेज स्तर, राज्य स्तरीय चरण और राष्ट्रीय स्तर का अंतिम चरण। राज्य और राष्ट्रीय स्तर के चरणों में विजेताओं के लिए नकद पुरस्कार रखे गए हैं।





