वन्यजीव संरक्षण पर चर्चा
देहरादून। (लोक निर्णय) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं अति विशिष्ट अतिथि के रूप में सुबोध उनियाल, मंत्री वन, विधायी एवं संसदीय कार्य, निर्वाचन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, उत्तराखंड सरकार उपस्थित थे।कार्यक्रम में सविता कपूर, विधायक, कैंट देहरादून, आरके सुधांशु, प्रमुख सचिव, वन, उत्तराखंड, कपिल लाल, प्रमुख वन संरक्षक, उत्तराखंड; श्रीमती नीना ग्रेवाल, प्रमुख वन संरक्षक (वन्यजीव)/मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक, उत्तराखंड, पंकज कुमार, निदेशक/वन संरक्षक, नंदा देवी बायोस्फियर रिजर्व, गोपेश्वर तथा श्री यश ढोबले, उप वन संरक्षक, नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क, ज्योतिर्मठ सहित वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।वन्यजीव सप्ताह के शुभारंभ के अवसर पर राज्य में वन्यजीव संरक्षण, जैव-विविधता के वैज्ञानिक अनुश्रवण तथा वन्यजीवों के लिए जुड़े हुए एवं सुरक्षित आवासों के महत्व को रेखांकित किया गया। नंदा देवी चतुर्थ दशकीय जैव-विविधता अनुश्रवण अभियान के वैज्ञानिक निष्कर्षों का जारी किया जाना हिमालयी जैव-विविधता के दीर्घकालिक अध्ययन एवं संरक्षण प्रयासों की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।कार्यक्रम के दौरान वन्यजीव संरक्षण और जैव-विविधता से संबंधित विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों एवं अधिकारियों द्वारा जानकारी साझा की गई।





