ऊधम सिंह नगर

रूपा की आंखों से दो लोगों को मिलेंगी रोशनी

काशीपुर।(लोक निर्णय)ब्रह्मलीन रूपा बजाज (पत्नी स्व. ओम प्रकाश बजाज ) के गोलोक गमन के पश्चात उनके सुपुत्रों संजीव बजाज (संजय गारमेंट्स, पालिका बाजार) एवं राजीव बजाज ने नेत्रदान की सहमति प्रदान कर समाज में अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। अब रूपा की आंखों से दो लोग दुनिया देखेंगे।जिससे उनके प्रिय जन उनकी स्मृति को अमरत्व प्रदान करेंगे ।विजय नगर, स्टेडियम निवासी रूपा स्वयं सामाज सेवा व धार्मिक कार्यों में संलग्न रहीं। यह सराहनीय कार्य भी उनके जीवन प्रवृत्ति के अनुरूप है।
रूपा बजाज के ब्रह्मलीन होने पर आज वसुधैव कुटुम्बकम काशीपुर के दायित्वधारियों की देखरेख में मुरादाबाद से आई टीम ने कागजी औपचारिकता पूरी कर दान की गई आंखे (कॉर्निया) प्राप्त की।इस नेत्रदान में समाजसेवी राजकुमार सेठी एवं लक्की चावला जी का विशेष सहयोग रहा।संस्था के संस्थापक सदस्य एवम नेत्रदान प्रकल्प संयोजक सचिन अग्रवाल जी ने बताया कि नेत्रदान से किसी प्रकार का अंग भंग नही होता। उन्होंने बताया कि नेत्रदान के लिए कोई उम्र की सीमा नहीं होती है। एक साल के बच्चे से लेकर 90 वर्ष के बुजुर्ग तक का नेत्रदान हो सकता है। मधुमेह (डायबिटीज), उच्च रक्तचाप (ब्लड प्रेशर), दमा (अस्थमा) या मोतियाबिंद (Cataract) का इलाज करवा चुके लोगों का भी नेत्रदान हो सकता है। समाजसेवी राजकुमार सेठी ने बताया कि मृत्यु के बाद परिवारजन दोनों आखों पर रुई के गीले फाये रखकर सिर थोड़ा ऊंचा कर दे एवम पंखा बंद कर दें या चेहरे पर चादर ढककर आंखों को सीधी हवा से बचाएं। संस्था के कोषाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल ने बताया कि नेत्रदान करवाने को नेत्रदान सहायता (24×7)98370 80678 या 88990 45015 पर किसी भी समय संपर्क किया जा सकता है ।संस्था के संरक्षक योगेश जिंदल, अध्यक्ष विकास जैन, सचिव प्रियांशु बंसल, कोषाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल, संस्थापक सदस्य अजय अग्रवाल, आशीष गुप्ता, अनुज सिंघल, अंकुर मित्तल, आशीष पैगिया , सीए सचिन अग्रवाल, वसुधैव कुटुंबकम् काशीपुर के तत्वाधान में सम्पन्न हुए इस महान कार्य के प्रति नेत्रदानी बजाज परिवार का आभार व्यक्त किया।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार