ऊधम सिंह नगर

नन्हीं कलम की बड़ी उड़ान, अशना बनीं लेखिका

काशीपुर। (लोक निर्णय)उत्तराखंड के काशीपुर की निवासी तथा आर्मी पब्लिक स्कूल हेमपुर की कक्षा 8 की 12 वर्षीय छात्रा अशना नकी पुस्तक लेखक बन गई हैं। वह अपने परिवार की पांचवी तथा सबसे कम आयु की पुस्तक लेखक हैं। इनका कहानी संग्रह यंग माइंड ग्रेट लेसंस अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बाल पुस्तक प्रकाशक ब्री बुक्स ने प्रकाशित किया है।अशना नकी के परिवार में उनसे पूर्व उनके पिता डॉ. नकी उद्दीन की कॉमर्स विषय पर पुस्तक, उनके बड़े अंकल नदीम उद्दीन एडवोकेट की 45 जन जागरूकता, कानूनी जागरूकता तथा साहित्यिक पुस्तकें तथा उनके चाचा डा .जिया उद्दीन की इंजीनियरिंग गणित विषय पर पुस्तकें, उनकी बड़ी बहन नीलिमा नदीम एडवोकेट की कानूनी जागरूकता विषय पर पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है।आर्मी पब्लिक स्कूल हेमपुर के चेयरमैन ब्रिगेडियर सुखबीर सिंह की प्रेरणा से प्रिंसिपल डॉ. मालिनी शर्मा के नेतृत्व में युवा लेखकों के रूप में छात्रों को सशक्त बनाने के लिए अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पुस्तक प्रकाशक ब्री बुक्स के सहयोग से संचालित कार्यक्रम के अंतर्गत यह पुस्तक अशना नकी द्वारा लिखी गई है तथा डिजाइन की गई है। इस कार्यक्रम के संयोजक स्कूल के अंग्रेजी लेक्चरर अतुल यादव हैं। इस पुस्तक में 10 बाल प्रेरक कहानियां शामिल है। यह पुस्तक ब्री बुक्स की वेबसाइट पर उपलब्ध हैअशना नकी की इस उपलब्धि पर स्कूल के चेयरमैन ब्रिगेडियर सुखबीर सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. मालिनी शर्मा, कार्यक्रम संयोजक अतुल यादव तथा अन्य शिक्षकों व स्टाफ, छात्र-छात्राओं, विभिन्न अधिवक्ताओं तथा पत्रकारों ने शुभकामनाएं दी हैं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार