उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर राजनीति शिक्षा शोध/आविष्कार साहित्य स्वास्थ्य

मुख्यमंत्री धामी ने युवा विद्यार्थी से संवाद कर उनके विजन को जाना

चम्पावत।(लोक निर्णय) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून से “मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन” कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्रदेश के विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया। कार्यक्रम में जनपद चम्पावत के 94 विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 11 एवं 12 के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।विद्यालय स्तर पर विद्यार्थियों ने वर्चुअल यूट्यूब के माध्यम से मुख्य सेवक सदन, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा। विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री के संबोधन एवं संवाद को ध्यानपूर्वक सुना और विकसित उत्तराखंड को लेकर उनके विचारों एवं विजन को जाना। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विद्यार्थियों से सीधे संवाद करते हुए उनके सपनों, विचारों एवं भविष्य के उत्तराखंड को लेकर उनकी अपेक्षाओं को जाना। विद्यार्थियों द्वारा साझा किए गए विचारों एवं सुझावों की मुख्यमंत्री ने सराहना की तथा उन्हें अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर परिश्रम, सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।संवाद के दौरान खेल, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को उनकी रुचि एवं क्षमता के अनुरूप विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने तथा शिक्षा के साथ-साथ कौशल एवं व्यावसायिक दक्षताओं के विकास पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को खेल एवं अन्य कौशल आधारित क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाकर अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया।मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन के माध्यम से प्रदेश की नई पीढ़ी को राज्य के विकास की भावी दिशा तय करने में सहभागी बनाया जा रहा है। कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा 11 एवं 12 के विद्यार्थी “कैसा हो अपना उत्तराखंड?” विषय के साथ-साथ पर्यटन विकास, रोजगार, वन एवं पर्यावरण, आधुनिक शिक्षा, महिलाओं की भूमिका, सड़क एवं कनेक्टिविटी, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा तकनीकी विकास जैसे विषयों पर अपने सुझाव साझा कर सकेंगे।विद्यार्थी अपने विद्यालयों के माध्यम से ऑनलाइन पोर्टल www.cmvidhyarthimanthan.com पर अपनी प्रविष्टियां अपलोड कर सकेंगे। प्रविष्टियां जमा करने की अंतिम तिथि 24 अगस्त 2026 निर्धारित है। प्रविष्टि सफलतापूर्वक जमा करने वाले प्रतिभागियों को डिजिटल प्रमाणपत्र भी प्रदान किया जाएगा।प्राप्त सुझावों में से लगभग 150 उत्कृष्ट प्रविष्टियों का चयन विशेषज्ञों की टीम द्वारा किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों के साथ मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी 16 सितंबर 2026 को आमने-सामने संवाद कर उनके विचारों पर मंथन करेंगे। इस दौरान संबंधित विभागों के सचिव भी उपस्थित रहेंगे, ताकि विद्यार्थियों के उपयोगी सुझावों को नीति निर्माण एवं विकास योजनाओं में शामिल करने की संभावनाओं पर विचार किया जा सके।खंड शिक्षा अधिकारी श्री भारत जोशी ने बताया कि जनपद चम्पावत के 94 विद्यालयों में कार्यक्रम को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह रहा। विद्यालय स्तर पर विद्यार्थियों ने कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा तथा मुख्यमंत्री के संबोधन और संवाद को ध्यानपूर्वक सुना। विद्यार्थियों को कार्यक्रम के माध्यम से अपने विचार एवं सुझाव साझा करने के लिए भी प्रेरित किया गया।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

शोध/आविष्कार

फलों की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए प्रतिबंधित पॉलीथिन को बाय बाय करेगा नेचुरल फाइबर बैग

लोक निर्णय, पंतनगर: फलों की गुणवत्ता के साथ उत्पादन बढ़ाया जाए, जिससे किसानों को उनके उत्पाद की बेहतर कीमत मिल
शिक्षा

तीन भाषाओं में पढ़ाने पर शिक्षिका मंजू बाला को मिलेगा पुरस्कार

लोक निर्णय,रुद्रपुर: कहते है कि यदि कुछ करने का जज्बा हो तो हर मंजिल खुद कदम चूमती है।इसी जज्बे और