कांवड़ यात्रा सकुशल एवं सम्पन्न होने पर डीएम और एसएसपी ने हरकी पौड़ी पर मां गंगा की पूजा
हरिद्वार । (लोक निर्णय)जनपद हरिद्वार में आयोजित कांवड़ यात्रा-2026 सकुशल, निर्विघ्न एवं पारदर्शिता के साथ सम्पन्न होने पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कांवड़ यात्रा में प्रतिभाग करने वाले सभी शिव भक्तों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारी एवं कर्मचारियों, पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलों, मीडिया बंधुओं, पर्यावरण मित्रों, स्वयंसेवी संगठनों, धार्मिक संस्थाओं, साधु-संतों, व्यापारियों तथा क्षेत्रीय जनता का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। दीक्षित ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए शासन एवं प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। सभी विभागों, सुरक्षा एजेंसियों एवं संबंधित संस्थाओं ने पूरी निष्ठा, समर्पण और आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया, जिसके परिणामस्वरूप लगभग 4 करोड़ 50 लाख से अधिक कांवड़िए पवित्र गंगाजल लेकर सकुशल अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।
जिलाधिकारी ने कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, जिला स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दिन-रात पूरी तत्परता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया।जिलाधिकारी ने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा कांवड़ मेले के दौरान की गई व्यवस्थाओं की विशेष सराहना की। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में ट्रैफिक एवं यातायात व्यवस्था, कानून-व्यवस्था, रूट डायवर्जन, भीड़ प्रबंधन तथा कांवड़ यात्रा मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर ढंग से संचालित किया गया। विशाल संख्या में कांवड़ यात्रियों के आवागमन के बावजूद यातायात को सुचारू बनाए रखने तथा विभिन्न मार्गों पर प्रभावी रूट डायवर्जन लागू करने में पुलिस द्वारा बेहतर समन्वय एवं तत्परता का परिचय दिया गया।उन्होंने कहा कि पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलों के जवानों ने कठिन परिस्थितियों में भी पूरी सजगता, धैर्य एवं संवेदनशीलता के साथ कांवड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित की। इसके साथ ही जल पुलिस द्वारा गंगा घाटों एवं गंगा नदी में लगातार निगरानी रखते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई। जल पुलिस के जवानों ने गंगा की तेज धारा एवं कठिन परिस्थितियों में भी पूरी मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया, जिससे जल क्षेत्र में भी सुरक्षा व्यवस्था बेहतर बनी रही। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.के. सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा कांवड़ यात्रा के दौरान बेहतर ढंग से स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा कांवड़ यात्रा के दौरान 2 लाख से अधिक शिवभक्तों का निशुल्क इलाज किया गया। जिलाधिकारी ने पर्यावरण मित्रों एवं सफाई कर्मियों की विशेष प्रशंसा करते हुए कहा कि लाखों-करोड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं के आवागमन के बावजूद स्वच्छता व्यवस्था को बनाए रखने में पर्यावरण मित्रों ने अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने लगातार दिन-रात कार्य करते हुए कांवड़ यात्रा मार्ग, पार्किंग स्थलों, घाटों एवं प्रमुख स्थानों पर स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखा।जिलाधिकारी ने कहा कि कांवड़ यात्रा केवल प्रशासन का आयोजन नहीं, बल्कि प्रशासन, पुलिस, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, धार्मिक संस्थाओं, व्यापारियों, मीडिया और आम जनता के सामूहिक सहयोग एवं समन्वय का परिणाम है। सभी के सहयोग से इस विशाल धार्मिक आयोजन को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया जा सका।
जिलाधिकारी ने कांवड़ यात्रा में शामिल सभी शिव भक्तों का भी हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांवड़ियों ने प्रशासन द्वारा ज
उन्होंने कहा कि हरिद्वार की जनता, प्रशासन, पुलिस, सुरक्षा बलों, विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, मीडिया, पर्यावरण मित्रों, स्वयंसेवी एवं धार्मिक संस्थाओं, साधु-संतों तथा व्यापारिक संगठनों के सामूहिक प्रयास ने कांवड़ यात्रा-2026 को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। सभी का यह सहयोग सदैव स्मरणीय रहेगा।डीएम और एसएसपी ने दक्षेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के अवसर पर श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव महंत रविन्द्र पुरी जी महाराज ने जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को कांवड़ मेला सकुशल सम्पन्न होने पर अंगवस्त्र एवं पटका पहनाकर सम्मानित किया। निरंजनी अखाड़े के श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने भी कांवड़ मेले की सफल आयोजन के लिए जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को माला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर एसपी ट्रैफिक निशा यादव, अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह, उप जिलाधिकारी योगेश मेहरा, सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।





