उत्तराखंड खेल शिक्षा

मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी फल:उत्तराखंड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय में खेल शिक्षा एवं प्रशिक्षण के नए अवसर

चंपावत। (लोक निर्णय)मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की खेल प्रतिभाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की महत्वाकांक्षी सोच के अनुरूप उत्तराखंड में पहली बार उत्तराखंड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय की शुरुआत की जा रही है। विश्वविद्यालय के माध्यम से राज्य के युवाओं को खेल शिक्षा, प्रशिक्षण, खेल प्रबंधन, खेल पत्रकारिता एवं कोचिंग के क्षेत्र में उच्च स्तरीय शिक्षा और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे।खेलों में अपना भविष्य बनाने वाले युवाओं के लिए विश्वविद्यालय द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 से विभिन्न अकादमिक एवं कोचिंग कार्यक्रम प्रारंभ किए जा रहे हैं। विश्वविद्यालय में खेल विज्ञान, खेल प्रबंधन, खेल पत्रकारिता तथा खेल कोचिंग के क्षेत्र में पाठ्यक्रम संचालित होंगे।स्नातक कार्यक्रमों में बैचेलर ऑफ स्पोर्ट्स साइंस (BSS) – हॉनर्स विथ रिसर्च , बैचेलर ऑफ स्पोर्ट्स मैनेजमेंट (BSM) – हॉनर्स विथ रिसर्च तथा बैचेलर इन स्पोर्ट्स जर्नलिस्म (BSJ) – हॉनर्स विथ रिसर्च शामिल हैं। इन सभी पाठ्यक्रमों की अवधि चार वर्ष, पात्रता 10+2 किसी भी स्ट्रीम से तथा प्रति पाठ्यक्रम 40 सीटें निर्धारित हैं। शुल्क ₹28,700 प्रति सेमेस्टर है।इसके अतिरिक्त डिप्लोमा इन स्पोर्ट्स कोचिंग एक वर्षीय पाठ्यक्रम है, जिसमें स्नातक एवं खेलों में सहभागिता करने वाले अभ्यर्थी प्रवेश ले सकते हैं। प्रत्येक खेल में 20 सीटें निर्धारित हैं तथा शुल्क ₹45,100 प्रति वर्ष है। डिप्लोमा के अंतर्गत बैडमिंटन, हॉकी, ताइक्वांडो, कराटे, तैराकी, बास्केटबॉल एवं आइस स्पोर्ट्स में कोचिंग की सुविधा उपलब्ध होगी।स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए हॉस्टल शुल्क ₹5,500 प्रति सेमेस्टर तथा डिप्लोमा कार्यक्रम के लिए ₹14,000 प्रति वर्ष निर्धारित है। मेस शुल्क अलग से देय होगा। पाठ्यक्रमों का माध्यम हिंदी एवं अंग्रेजी रहेगा।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जनपद चम्पावत के युवाओं से अपील की है कि वे उत्तराखंड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे इन अवसरों का अधिकाधिक लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि खेलों में रुचि और प्रतिभा रखने वाले युवाओं के लिए यह विश्वविद्यालय खेल को केवल प्रतिभा तक सीमित न रखकर उसे शिक्षा, प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा। उन्होंने युवाओं से अपनी रुचि एवं योग्यता के अनुरूप पाठ्यक्रम में प्रवेश लेकर अपने खेल करियर को नई दिशा देने का आह्वान किया।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

शिक्षा

तीन भाषाओं में पढ़ाने पर शिक्षिका मंजू बाला को मिलेगा पुरस्कार

लोक निर्णय,रुद्रपुर: कहते है कि यदि कुछ करने का जज्बा हो तो हर मंजिल खुद कदम चूमती है।इसी जज्बे और
खेल

38वें राष्ट्रीय खेल से प्रदेश के खिलाड़ियों में गजब का उत्साह, रिकार्ड पंजीकरण

रुद्रपुर : उत्तराखंड में हुए 38वें राष्ट्रीय खेल से खिलाड़ियों में गजब का उत्साह बना हुआ है।इसकी वजह से खिलाड़ियों