उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर

बीस सूत्रीय कार्यक्रम में चम्पावत फिर बना प्रदेश का सिरमौर

चम्पावत।(लोक निर्णय)मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन एवं निर्देशन तथा जिलाधिकारी मनीष कुमार के नेतृत्व, प्रभावी समन्वय और सतत अनुश्रवण के परिणामस्वरूप जनपद चम्पावत ने भारत सरकार के बीस सूत्रीय कार्यक्रम के क्रियान्वयन में एक बार फिर प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है।जनपद ने जुलाई से मार्च तक लगातार नौ माह तक शीर्ष स्थान हासिल कर उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्यसंस्कृति, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं परिणाम आधारित मॉनिटरिंग का मजबूत उदाहरण प्रस्तुत किया है।जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी दीप्तकीर्ति तिवारी ने बताया कि जनपद ने कुल 40 रैंकिंग मदों में से 38 में ‘A’ श्रेणी तथा 2 में ‘B’ श्रेणी प्राप्त की है। विशेष बात यह रही कि किसी भी मद में जनपद को ‘C’ अथवा ‘D’ श्रेणी नहीं मिली, जो विकास योजनाओं के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को दर्शाता है। बताया कि कुल 123 अंकों में से 121 अंक प्राप्त कर चम्पावत ने 98.37 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की है। वहीं बागेश्वर 98.29 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय तथा उधमसिंह नगर 96.75 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहा।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने सभी विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि जनपद का उद्देश्य केवल रैंकिंग में शीर्ष स्थान प्राप्त करना नहीं, बल्कि शासन की प्रत्येक जनकल्याणकारी योजना का लाभ पारदर्शी, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना है।उन्होंने निर्देशित किया कि आगामी महीनों में भी इसी उत्कृष्ट प्रदर्शन को बनाए रखते हुए योजनाओं के क्रियान्वयन में और अधिक गति लाई जाए तथा जनकेंद्रित एवं परिणाम आधारित कार्यसंस्कृति को और सशक्त बनाया जाए।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार