उत्तराखंड

बनबसा रेलवे स्टेशन पर अछनेरा-टनकपुर एक्सप्रेस का ठहराव मंजूर, मुख्यमंत्री धामी के अनुरोध पर रेल मंत्रालय ने दी स्वीकृति

चम्पावत। (लोक निर्णय) सीमांत जनपद चम्पावत और आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। बनबसा रेलवे स्टेशन पर गाड़ी संख्या 15093/15094 अछनेरा-टनकपुर एक्सप्रेस के ठहराव को रेल मंत्रालय ने स्वीकृति दे दी है। यह निर्णय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर लिया गया है।भारत सरकार के रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेजे पत्र में बताया कि मुख्यमंत्री ने 8 जुलाई 2026 को जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए बनबसा रेलवे स्टेशन पर इस ट्रेन के ठहराव का अनुरोध किया था। अनुरोध पर सकारात्मक निर्णय लेते हुए रेलवे मंत्रालय ने अछनेरा-टनकपुर एक्सप्रेस के बनबसा स्टेशन पर ठहराव को मंजूरी प्रदान कर दी है।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रयासों से जनपद चम्पावत एवं सीमांत क्षेत्र के लोगों को महत्वपूर्ण रेल सुविधा मिली है। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से यात्रियों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी, साथ ही पर्यटन, व्यापार और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।जिलाधिकारी ने इस जनहितकारी निर्णय के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और रेल मंत्रालय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सुविधा लंबे समय से क्षेत्र की प्रमुख मांग थी। ट्रेन के ठहराव से सीमांत क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और स्थानीय लोगों को सीधा लाभ प्राप्त होगा।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

उत्तराखंड

राज्यमंत्री ने जीएसटी में हुए बदलाव को बताया ऐतिहासिक फैसला

हरिद्वार:राज्य मंत्री सुनील सैनी ने जीएसटी में बदलाव को एक ऐतिहासिक फैसला बताया। बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूरदर्शी नेतृत्व
उत्तराखंड

हरिद्वार में महिलाओं को सशक्त बनाने के दिए टिप्स

हरिद्वार: राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वागत क्लस्टर लेवल फेडरेशन (सीएलएफ) को शुक्रवार को भी सरस केंद्र, जमालपुर