उत्तराखंड खेल नेशनल न्यूज़

बच्चों को खेलते देख अपने को नहीं रोक पाईं खेल मंत्री

चंपावत।कुमाऊं संभाग के भ्रमण के दौरान प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने चंपावत में सड़क किनारे कुछ बच्चों को नेट पर वॉलीबॉल खेलते हुए देखा तो वह अपने आप को रोक नहीं पाई। उन्होंने अपना काफिला रुकवा कर बच्चों के साथ कुछ देर तक वॉलीबॉल खेली और उन्हें नियमित अभ्यास के लिए प्रोत्साहित किया। इससे बच्चे काफी उत्साहित देखे। खेल मंत्री रेखा आर्या शुक्रवार को पिथौरागढ़, चंपावत और हल्द्वानी के दौरे पर थी। शाम के समय वह चंपावत जनपद में राज्य स्थापना के रजत जयंती अवसर पर आयोजित एक पुस्तक मेले में सम्मिलित होने गई। वहां से निकलते समय उन्होंने पास में एक मैदान में बच्चों को वॉलीबॉल खेलते हुए देखा। उसके बाद कैबिनेट मंत्री ने अपना काफिला रुकवाया और बच्चों के साथ वॉलीबॉल खेलने लगी। खेल मंत्री ने पत्रकारों को बताया कि प्रदेश के दूर दराज के क्षेत्रों में बच्चों को विभिन्न खेलों का नियमित अभ्यास करते हुए देखना अपने आप में एक सुखद अनुभूति है। हमारे बच्चों और युवाओं की यही लगन एक दिन देश को खेल के क्षेत्र में बड़ी ताकत के रूप में स्थापित करेगी।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

नेशनल न्यूज़

जीएसटी की दरों में कमी से अमेरिकी टैरिफ वार से लड़ने में मिलेगी मदद

केंद्र सरकार ने जीएसटी की दरों में कमी कर अमेरिकी टैरिफ का तोड़ निकाल लिया है।इससे न केवल भारतीय अर्थव्यवस्था
खेल

38वें राष्ट्रीय खेल से प्रदेश के खिलाड़ियों में गजब का उत्साह, रिकार्ड पंजीकरण

रुद्रपुर : उत्तराखंड में हुए 38वें राष्ट्रीय खेल से खिलाड़ियों में गजब का उत्साह बना हुआ है।इसकी वजह से खिलाड़ियों