पंत विवि में इंजीनियरिंग विद्यार्थियों के हितों पर मंथन
पंतनगर।(लोक निर्णय) गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर के कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी में “यूजी इंजीनियरिंग प्रोग्राम्स हेतु संशोधित एनबीए दिशानिर्देशों के अंतर्गत प्रत्यायन तैयारी” विषय पर दो दिवसीय प्रोफेशनल ओरिएंटेशन प्रोग्राम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का आयोजन एनआइटीटीटीआर चंडीगढ़ एवं कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी, पंतनगर द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।एनबीए समन्वयक डॉ. एसडी सामंतराय ने कार्यशाला के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। इसके बाद डीन, कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी डॉ. एसएस गुप्ता ने गुणवत्ता आधारित शिक्षा एवं प्रत्यायन के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में विशेषज्ञ वक्ताओं के रूप में डॉ. मीनाक्षी सूद (NITTTR, चंडीगढ़) एवं डॉ. संदीप ग्रोवर ने संशोधित NBA फ्रेमवर्क, SAR संरचना, डेटा आवश्यकताओं, OBE, CO-PO मैपिंग तथा प्रत्यायन प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंत विवि के कुलपति डॉ. एस. के. कश्यप ने की तथा शिक्षकों को उच्च शैक्षणिक गुणवत्ता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के सह-समन्वयक (Co-Coordinator NBA) डॉ. डी. एस. मूर्ति ने भी कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का सफल संचालन एंकर रिया खर्कवाल एवं पार्थवी द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉली, योगेश, विनीता, लोकेश एवं मनीष का विशेष सहयोग रहा।इस अवसर पर कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी के सभी विभागों के संकाय सदस्यों (Faculty Members) एवं विभिन्न संस्थानों से आए प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।





