उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर खेती/किसानी शिक्षा शोध/आविष्कार

पंत विवि के कुलपति प्रो. शिवेन्द्र को मिला भरसार विवि के कुलपति पद का अतिरिक्त प्रभार

पंतनगर।(लोक निर्णय)उत्तराखण्ड के राज्यपाल एवं कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर के कुलपति प्रो. शिवेन्द्र कुमार कश्यप को वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली उत्तराखण्ड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, भरसार, पौड़ी गढ़वाल के कुलपति पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।लोकभवन से जारी आदेश में कहा गया है कि भरसार विश्वविद्यालय के वर्तमान कुलपति डा.परविन्दर कौशल का विस्तारित कार्यकाल 15 जून को समाप्त हो गया है। साथ ही, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर), नई दिल्ली में विशेष कार्याधिकारी के रूप में कार्यरत डा. भगवती प्रसाद भट्ट की कुलपति पद पर नियुक्ति की गई है। उनके कार्यभार ग्रहण करने तक विश्वविद्यालय के प्रशासनिक एवं शैक्षणिक कार्यों के सुचारू संचालन हेतु प्रो. शिवेन्द्र कुमार कश्यप को यह अतिरिक्त दायित्व प्रदान किया गया है।प्रो. शिवेन्द्र कुमार कश्यप वर्तमान में पंतनगर विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। अब वे दोनों विश्वविद्यालयों के शैक्षणिक, अनुसंधान एवं प्रशासनिक कार्यों के समन्वित संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।पंतनगर विश्वविद्यालय परिवार ने प्रो. शिवेन्द्र कुमार कश्यप को यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में दोनों विश्वविद्यालय शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार तथा कृषि एवं उद्यानिकी विकास के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेंगे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

शोध/आविष्कार

फलों की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए प्रतिबंधित पॉलीथिन को बाय बाय करेगा नेचुरल फाइबर बैग

लोक निर्णय, पंतनगर: फलों की गुणवत्ता के साथ उत्पादन बढ़ाया जाए, जिससे किसानों को उनके उत्पाद की बेहतर कीमत मिल
शिक्षा

तीन भाषाओं में पढ़ाने पर शिक्षिका मंजू बाला को मिलेगा पुरस्कार

लोक निर्णय,रुद्रपुर: कहते है कि यदि कुछ करने का जज्बा हो तो हर मंजिल खुद कदम चूमती है।इसी जज्बे और