ऊधम सिंह नगर

पंतनगर में होगी बाबा साहेब की प्रतिमा स्थापित एवं पार्क सुंदरीकरण

पंतनगर। (लोक निर्णय )संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर अंबेडकर पार्क, पंतनगर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के अनुरूप 46 लाख रुपये से बाबा साहेब की आदमकद प्रतिमा स्थापना एवं पार्क के सुंदरीकरण कार्य का भूमि पूजन पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किया। पंत विवि की कुलसचिव डॉ. दीपा विनय एवं नगर पालिका अध्यक्ष सचिन शुक्ला भी उपस्थित थे।पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों के सम्मान और विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने 13 अक्टूबर 2024 को किच्छा में आयोजित जनसभा में मेरी मांग पर अंबेडकर पार्क, पंतनगर में बाबा साहेब की अष्टधातु की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने एवं पार्क के सुंदरीकरण की घोषणा की थी। आज उसी घोषणा को धरातल पर उतारते हुए कार्यदायी संस्था कुमाऊं मंडल विकास निगम को 46 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त कर दी गई है। जिससे इस बहुप्रतीक्षित कार्य का शुभारंभ संभव हो पाया है। कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को गति मिली है और जनभावनाओं के अनुरूप योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर केवल एक महान संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और समानता के प्रतीक हैं। उनकी आदमकद प्रतिमा की स्थापना से आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा मिलेगी और यह स्थल सामाजिक जागरूकता का केंद्र बनेगा।शुक्ला ने बताया कि इस परियोजना के पूर्ण होने के बाद अंबेडकर पार्क का स्वरूप और अधिक आकर्षक एवं सुव्यवस्थित होगा। जिससे स्थानीय नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र के विकास को भी नई दिशा मिलेगी।बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर समिति पंतनगर के अध्यक्ष रामाशीष एवं सभी समिति के सदस्यों ने इस बहुप्रतिक्षित योजना को पूर्ण करने के लिए मुख्यमंत्री एवं पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का आभार व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक कदम बताया। इस दौरान अंबेडकर समिति के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष पिंकी डिमरी, ईश्वरपाल सिंह चौहान, त्रिलोकी मिश्रा, डॉ अजय प्रभाकर, महेंद्र बाल्मीकि, सचिन शर्मा, हरि किशोर यादव, रवि कुमार, सागर वाल्मीकि, गौरव गंगवार, गौरव, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा अल्केश रघुवंशी, रजनीश गंगवार, सर्वेश राय, राजेंद्र भट्ट, अशोक गुप्ता, अनिल यादव, डीएन यादव, लक्ष्मी डिमरी, सौरव गंगवार, मनोज कुमार, राकेश शर्मा, पुरुषोत्तम चौहान, सौरव प्रताप सिंह, संत कुमार यादव, मोनू गुप्ता, राम अवतार वाल्मीकि, संदीप चौहान, विनोद कुमार, रजनीकांत, राम आशीष, आशीष ढंडा, भीम सिंह, हरेंद्र यादव, धर्म सिंह यादव, धर्मा उरांव, अंगद यादव, संदीप अरोरा, गोल्डी गोराया, मुकेश कोली, नितिन बाल्मीकि, मोहन पाण्डे, जगदीश कांडपाल, मीना शर्मा, संध्या झा समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार