उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर नेशनल न्यूज़

पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजे गए हथियारों का राज खुला, आरोपित बाजपुर से गिरफ्तार

रुद्रपुर।(लोक निर्णय) उत्तराखण्ड एसटीएफ,पंजाब पुलिस व बाजपुर पुलिस के ज्वाइंट ऑप्रेशन में आज सुबह जनपद ऊधम सिंह नगर के मोहल्ला केशवनगर, बाजपुर में पंजाब के भगोड़े/वांछित अपराधी ईशानप्रीत सिंह पुत्र जगजीत सिंह, निवासी गली नं. 1, सुरता सिंह कॉलोनी, नारायणगढ़, थाना छेहर्टा, अमृतसर सिटी को गिरफ्तार किया गया। आरोपित पर विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी पंजीकृत है।एसएसपी एसटीएफ उत्तराखंड ने बताया कि 23 मई,2026 को अमृतसर, पंजाब में नशा एवं हथियार तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) अमृतसर एवं बीएसएफ (BSF) टीम द्वारा एक संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया गया। यह कार्रवाई ईशानप्रीत सिंह पुत्र जगजीत सिंह, निवासी गली नं. 1, सुरता सिंह कॉलोनी, नारायणगढ़, थाना छेहर्टा, अमृतसर सिटी के आवास पर रेड की गई। सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीम को देखते ही आरोपित ईशानप्रीत सिंह मकान की छत से छलांग लगाकर पीछे की ओर से फरार हो गया। तलाशी के दौरान उसके घर से भारी मात्रा में अवैध हथियार एवं मादक पदार्थ बरामद किए गए।जिनमें कुल 12 अवैध पिस्टल यानी तीन बरेटा (Beretta) पिस्टल, तीन जिगाना (Zigana) पिस्टल, छह मेड इन चाइना पिस्ट, 20 मैगजीन लगभग 900 ग्राम हेरोइनएसएसपी एसटीएफ ने बताया कि पंजाब पुलिस से सम्पर्क करने पर ये बात सामने आयी कि ईशानप्रीत के पास सीमा पार पाकिस्तान से ड्रोन के जरिये बार्डर पर ये हथियार व ड्रग्स पहुंचाई गयी थी। तब से पंजाब पुलिस व सुरक्षा बलों द्वारा उसकी तलाश के लिए व्यापक प्रयास किए जा रहे थे। इसी बीच उत्तराखण्ड एसटीएफ को पंजाब पुलिस के माध्यम से ईशानप्रीत के उत्तराखण्ड में जनपद ऊधम सिंह नगर में होने की सूचना दी गयी जिसपर एक टीम को इस टास्क पर लगाया गया , आज तड़के एसटीएफ उत्तराखंड व पंजाब पुलिस की एएनटीएफ व स्थानीय पुलिस टीम द्वारा चलाए गये ज्वाइंट ऑप्रेशन में बाजपुर के केशवनगर से इस अपराधी को गिरफ्तार किया गया। जिसे पूछताछ के उपरान्त पंजाब पुलिस के सुपुर्द किया गया, विस्तृत पूछताछ सम्बन्धित राज्य पंजाब के द्वारा की जायेगी।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार