नगरी हरिद्वार में चलाया गया पौधरोपण अभियान
हरिद्वार। (लोक निर्णय) हरिद्वार जिले के गेंडीखाता स्थित मृत्युंजय मिशन संस्थान में और राजकीय मेडीकल कॉलेज हरिद्वार में पौधारोपण किया गया।गेंडीखाता में रविवार को पूर्व कुलपति व प्रख्यात मर्म चिकित्सक डॉ सुनील जोशी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पौधे लगाने के साथ स्थानीय लोगों को फलों के पेड़ घर में लगाने के लिए भेंट किए गए। सोमवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज हरिद्वार में पौधारोपण किया किया गया। पूर्व जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी और पर्यावरणविद डॉक्टर अशुतोष पंत ने बताया कि प्रधानाचार्य डॉ. पंकज सिंह ने उन्हें पौधे उपलब्ध कराने का अवसर दिया। बहुत ही ऊर्जावान डॉ. पल्लवी पांडे की देखरेख में 200 से अधिक पौधे लगाए गए, अभी और भी पौधे लगाए जाने हैं।. डॉ. जगदीश सती हल्द्वानी से मेरे साथ आए हैं। हरिद्वार के समाजसेवी योगेश पांडे, नेत्र सर्जन डॉ. दिनेश सिंह, MD pathology डॉ. मुकेश मिश्रा, एनेस्थेसिया विभाग के डॉ. विजय विक्रम सिंह, डॉ. संजय साह , DAV public school हरिद्वार के प्रधानाचार्य मनोज कपिल ने पौधारोपण में सहयोग किया। पैथोलॉजी विभाग के डॉ. नवीन थपलियाल पिछले कई वर्षों से पर्यावरण संरक्षण कार्य में साथ देते आए हैं।आगामी दो दिनों में ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज हरिद्वार और बहादराबाद में भी ऐसे ही कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। डा. आशुतोष पंत ने कहा कि धरती को रहने लायक बनाए रखना है तो अधिक से अधिक पेड़ लगाकर इनका संरक्षण जरूरी है। इनसे ही बादल बनते हैं पानी बनता है। पेड़ ही हैं जो जीवन का आधार ऑक्सीजन बनाते हैं
हरियाली नहीं रही तो जीवन भी नहीं होगा।





