ऊधम सिंह नगर कारोबार खेती/किसानी खेल शिक्षा स्वास्थ्य

दस बड़े बकायेदारों की सूची तहसीलों में करें चस्पा

रुद्रपुर। (लोक निर्णय)जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने आज जिला सभागार में मासिक स्टाफ बैठक लेते हुए उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों को नियमित कोर्ट लगाकर लम्बित वादों को त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि पुराने वादों को प्राथमिकता से निस्तारण किया जाएं। बकायेदारों कड़ाई से राजस्व वसूली की जाय व 10 बड़े बकायेदारों की सूची तहसीलों में लगाने के निर्देश दिए।
डीएम ने अभियोजन पक्ष द्वारा पैरवी प्रभावी तरीके से रखने के निर्देश दिए।जिससे पीड़ितों को समय से न्याय मिल सके।
जिलाधिकारी ने आबकारी अधिकारी को कच्ची शराब व अवैध मदिरा बिक्री पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगाने हेतु नियमित छापेमारी करने के निर्देश भी दिए। उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि यदि नदियों में कही रिवर ड्रेजिंग व चैनेलाइज कराने की आवश्यकता हो तो संयुक्त निरीक्षण कर स्थान चिन्हित करते हुए वर्षाकाल से पूर्ण रिवर ड्रेजिंग, चैनेलाइज कार्य करा लिया जाएं।जिससे बाढ़ की स्थिति उत्पन्न न हो।
जिलाधिकारी ने सीएम हैल्पलाईन, सीएम जन समर्पण पोर्टल, आयोग के सन्दर्भो, रिट याचिका सन्दर्भो, आडित आपत्तियों, पेंशन प्रकरणों आदि की आख्या रिपोर्टिंग को समय सीमा के भीतर भेजने के निर्देश दिये। सीएम हैल्पलाइन व जन समर्पण पोर्टल में प्राप्त शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए समय से निस्तारण करने व शिकायतकर्ता से स्वयं वार्ता भी करने के निर्देश भी दिए। उन्होने एआरटीओ को ओवर लोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि 25 अप्रैल से 24 मई तक जनगणना अभियान चलाया जाएगा। सभी तहसीलदार व अधिशासी अधिकारी जनगणना कार्य का परीक्षण नियमित करें व आकड़ों की शुद्धता पर विशेष ध्यान दे तथा प्रतिदिन पोर्टल पर अपलोड कराना भी सुनिश्चित करेगें।बैठक में अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, कौस्तुभ मिश्र, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, ऋचा सिंह, तुषार सैनी, गौरव पाण्डेय आदि मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

शिक्षा

तीन भाषाओं में पढ़ाने पर शिक्षिका मंजू बाला को मिलेगा पुरस्कार

लोक निर्णय,रुद्रपुर: कहते है कि यदि कुछ करने का जज्बा हो तो हर मंजिल खुद कदम चूमती है।इसी जज्बे और
ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99