ऊधम सिंह नगर खेती/किसानी

डीएम का अनोखा अंदाज़, खेत में उतरकर की गेहूं कटाई

रुद्रपुर। (लोक निर्णय) ऊधम सिंह नगर में गेहूं फसल की उत्पादकता जांच के लिए जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने खेत में क्रॉप कटिंग की।प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत एवं फसलों की उपज का अनुमान लगाने हेतु तहसील रुदपुर के राजस्व ग्राम भूरारानी में जिलाधिकारी ने काश्तकार अशोक गांधी के खेत में पड़ताल कर स्वयं गेहूं फसल कटाई की। गेहूं के 43.30 वर्गमीटर त्रिभुजाकार प्लाट में 17.900 किलोग्राम गेहूं उपज प्राप्त हुयी। उन्होने बताया कि फसल कटाई प्रयोग पूरे जनपद, प्रदेश, देश में सरकार द्वारा कराए जाते है।इस क्रॉप कटिंग से मिलने वाले आंकड़ों से फसल बीमा, खाद्य नीति निर्धारित की जाती है।क्रॉप कटिंग में तहसीलदार दिनेश कुटौला, सहायक भूलेख अधिकारी मदन बिष्ट, कानूनगो राधे सिंह राणा आदि उपस्थित थे।


locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार