ऊधम सिंह नगर कारोबार खेती/किसानी खेल शिक्षा शोध/आविष्कार साहित्य स्वास्थ्य

जिला योजना में चालू वित्तीय वर्ष में 7413.20लाख रुपये अनुमोदित

रुद्रपुर। (लोक निर्णय) परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी एवं सुराज मंत्री तथा जनपद प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा ने आज जिला योजना समिति की डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में बैठक लीम समिति ने जिला योजना वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 7413.20 लाख रुपये की धनराशि का अनुमोदन किया गया।जनपद प्रभारी मंत्री ने कहा कि सरकार सबका साथ, सबका विकास एवं सबका विश्वास के आधार पर कार्य कर रही है और निष्पक्षता से सभी जनप्रतिनिधियों के प्रस्तावों को योजना में शामिल किया जा रहा है। बत्रा ने कहा कि जिला योजना में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पशुपालन, सिंचाई, पेयजल पर विशेष फोकस किया गया है, जो कार्य अतिआवश्यक है उसे प्राथमिकता से कार्ययोजना में शामिल किये गये है। उन्होंने अधूरे विकास कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए।राज्य स्तर पर जो भी विकास कार्यों के प्रस्ताव लम्बित है, उनमें शीघ्र धनराशि उपलब्ध कराने हेतु शासन स्तर पर वार्ता की जायेगी। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि जिला योजना वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 7413.20 लाख रूपये का अनुमोदन किया गया है। जिला योजना में स्वरोजगार, आजिविका परख योजनाओं के साथ ही शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल व नवाचार प्रस्तावों को प्राथमिकता से सम्मिलित किया गया है। जिला योजना में मुख्यतः माध्यमिक शिक्षा को 500 लाख, बेशिक शिक्षा को 498 लाख, स्वास्थ्य विभाग को 335 लाख, कृषि को 205 लाख, उद्यान को 239.25 लाख, सिंचाई को 547 लाख, लघु सिंचाई को 300 लाख, नलकूप को 225 लाख, सामुदायिक विकास को 334.14 लाख, पशुपालन को 195 लाख, जल संस्थान को 390 लाख, पेयजल निगम को 315 लाख, लोक निर्माण को 615 लाख, पंचायतीराज को 500 लाख अनुमोदित किए गए। बैठक में अध्यक्ष जिला पंचायत अजय मौर्य, मेयर विकास शर्मा, दीपक बाली, ब्लांक प्रमुख चन्द्र प्रभा, ज्योति ग्रोवर, अनूप कौर, रीना गौतम, सांसद प्रतिनिधि कमल किशोर, प्रीत ग्रोवर, विधायक बाजपुर प्रतिनिधि डीके जोशी, जिला योजना समिति सदस्य अमित नारंग, जिला पंचायत सदस्य भास्कर सम्भल, सुरज नारायण, जिला योजना समिति सदस्य सचिव एवं मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, पीडी हिमांशु जोशी, संयुक्त सचिव एवं अर्थ एवं संख्याधिकारी नफील जीमल, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल आदि उपस्थित थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

शोध/आविष्कार

फलों की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए प्रतिबंधित पॉलीथिन को बाय बाय करेगा नेचुरल फाइबर बैग

लोक निर्णय, पंतनगर: फलों की गुणवत्ता के साथ उत्पादन बढ़ाया जाए, जिससे किसानों को उनके उत्पाद की बेहतर कीमत मिल
शिक्षा

तीन भाषाओं में पढ़ाने पर शिक्षिका मंजू बाला को मिलेगा पुरस्कार

लोक निर्णय,रुद्रपुर: कहते है कि यदि कुछ करने का जज्बा हो तो हर मंजिल खुद कदम चूमती है।इसी जज्बे और