जानें, रुद्रपुर के किस स्कूल में हुई तलवारबाजी
रुद्रपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में चल रही प्रथम सीबीएसई राष्ट्रीय तलवारबाज़ी प्रतियोगिता के तीसरे दिन गुरुवार को खिलाड़ियों ने करतब दिखाए। कैडेट वूमेन्स सेबर वर्ग में भारतीय विद्या भवन एसएल पब्लिक स्कूल, अमृतसर पंजाब की तनिष्का शर्मा ने गोल्ड जीता।जबकि शिव नादर स्कूल, नोएडा की नंदिनी जैन ने सिल्वर, सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल, ब्रहमनवाला, देहरादून की आंकाक्षा राठौर ने ब्रॉन्ज जीता।सब जूनियर पुरुष एपी वर्ग में दुहान पब्लिक स्कूल, जसिया रोहतक के सर्वेश कादियान ने गोल्ड, आर्मी स्कूल, भटिंडा कैंट पंजाब के दीपांशु ने सिल्वर और रसिकलाल एम. धारीवाल इंटरनेशनल स्कूल, पुणे के ओम पेटकर व प्रताप सिंह मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सोनीपत के गौरवित सिंह ने ब्रॉन्ज जीते। सब जूनियर टीम वूमेन्स सेबर में एपीएस योल कैंट, हिमाचल प्रदेश ने गोल्ड,
डीपीएस रुद्रपुर, उत्तराखंड ने सिल्वर और कैलाश मानसरोवर स्कूल, तमिलनाडु व आदर्श इंटरनेशनल स्कूल, रायपुर छत्तीसगढ़ ने संयुक्त रूप से ब्रॉन्ज जीते। इस मौके पर मुख्य कोषाधिकारी, ऊधम सिंह नगर पंकज शुक्ला, गुरु नानक स्कूल रुद्रपुर की प्रधानाचार्य जतिंदर कौर, डीपीएस रुद्रपुर के चेयरमैन सुरजीत सिंह ग्रोवर,गौतम साहनी, आयुष गर्ग आदि मौजूद थे।





