स्वास्थ्य

जानिए पूर्व राज्यपाल ने किस गीत को लांच किया

खटीमा:पूर्व राज्यपाल और मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने
सीबीसी नैनीताल के पोषण गीत “विकसित भारत की बुनियाद“
को लांच किया। कोश्यारी ने कहा कि यह गीत सरकार के साथ काम करने वाले कलाकारों की प्रतिभा का प्रमाण है। इस गाने की असली सफलता तब सिद्ध होगी।जब इसे देश की अन्य भाषाओं में भी गाया और सुनाया जाएगा।

कोश्यारी ने गुरुवार को थारू विकास भवन खटीमा में दो दिन की चित्र प्रदर्शनी और जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत करने से पहले एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पेड़ लगाया। पोषण को लेकर भारत सरकार और राज्य सरकार जो जागरूकता फैला रही है, उसे हर महिला और बच्ची तक पहुंचाना हम सबकी ज़िम्मेदारी है।क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी नीरज भट्ट ने बताया कि पोषण एंथम की थीम 2047 के विकसित भारत में पोषण की आवश्यकता को दर्शाना है। गीत को सीबीसी नैनीताल की कलाकार डॉक्टर दीपा जोशी ने लिखा है, जबकि संगीत शर्मिष्ठा बिष्ट, गोपेश बिष्ट और आनंद बिष्ट ने दिया है। अभिनय भास्कर जोशी, शोभा चारक, दीपा ने किया है|।लोकसभा सांसद अजय भट्ट अभियान का विधिवत समापन करेंगे। समापन समारोह में मेहंदी और फैंसी प्रतियोगिताओं के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

*।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

CareHealthPolicy.com
स्वास्थ्य

Health Insurance क्यों ज़रूरी है? बच्चों से लेकर बुज़ुर्गों तक, कवरेज और ज़रूरत जानें CareHealthPolicy.com

हर उम्र में Health Insurance क्यों ज़रूरी है? आज के समय में इलाज इतना महँगा हो गया है कि एक
CareHealthPolicy.com
स्वास्थ्य

Old Age Health Insurance क्या है? बुज़ुर्गों के लिए हेल्थ इंश्योरेंस की पूरी जानकारी

Old Age Health Insurance क्या है? Old Age Health Insurance वह स्वास्थ्य बीमा योजना है जो खासतौर पर 60 वर्ष