ऊधम सिंह नगर शिक्षा

सिलाई सेंटर बना महिलाओं का सहारा, हुनर से आत्मनिर्भरता की नई उड़ान

आकृति राय, संवाददाता किच्छा |(लोक निर्णय) ऊधम सिंह नगर के किच्छा क्षेत्र में संचालित संत राजिंदर सिंह निःशुल्क सिलाई सेंटर महिलाओं को आत्मनिर्भरता की नई राह दे रहा है।सावन कृपाल रूहानी मिशन द्वारा संचालित यह केंद्र पिछले 15 वर्षों से निरंतर समाज सेवा में जुटा हुआ है। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करना है।इस सिलाई सेंटर में छह माह का प्रशिक्षण कोर्स कराया जाता है।जिसमें बच्चों के कपड़ों से लेकर महिलाओं के सूट, ब्लाउज और पुरुषों के पैंट तक की सिलाई सिखाई जाती है। प्रशिक्षण के अंत में परीक्षा आयोजित की जाती है।उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को डिप्लोमा प्रदान किया जाता है। यह पहल न केवल कौशल विकास को बढ़ावा देती है, बल्कि महिलाओं के आत्मविश्वास में भी उल्लेखनीय वृद्धि करती है।वर्तमान में इस केंद्र में लगभग 50 छात्राएं प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं, जबकि अब तक करीब 10,000 से अधिक महिलाएं यहां से प्रशिक्षण लेकर आत्मनिर्भर बन चुकी हैं। कई महिलाओं ने अपने बुटीक खोलकर न केवल खुद को स्थापित किया है, बल्कि अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत किया है।इस केंद्र की एक खास बात यह भी है कि यहां पढ़ाने वाली शिक्षिका स्वयं इसी संस्थान की पूर्व छात्रा हैं। उन्होंने यहीं से प्रशिक्षण प्राप्त किया और अब पिछले कुछ वर्षों से अन्य महिलाओं को प्रशिक्षण देकर समाज में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं।सिलाई प्रशिक्षण के लिए यहाँ लगभग 10 सिलाई मशीनें उपलब्ध हैं, साथ ही कैंची, इंची टेप जैसे आवश्यक उपकरण भी संस्थान द्वारा प्रदान किए जाते हैं, जिससे छात्राओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। समय-समय पर बाहरी एग्जामिनर भी आकर छात्राओं की परीक्षा लेते हैं, जिससे प्रशिक्षण की गुणवत्ता बनी रहती है।यह केंद्र विशेष रूप से उन महिलाओं के लिए भी खुला है,जो शिक्षित नहीं हैं, लेकिन कुछ सीखकर अपने जीवन को बेहतर बनाना चाहती हैं। यहाँ आने के बाद महिलाओं की सोच और आत्मविश्वास में स्पष्ट बदलाव देखा गया है।सावन कृपाल रूहानी मिशन द्वारा हर रविवार को सत्संग और लंगर का आयोजन किया जाता है, जिसमें प्रसाद भी वितरित किया जाता है। साथ ही, सप्ताह में तीन दिन कंप्यूटर क्लासेज भी संचालित की जाती हैं। भविष्य में संगीत शिक्षा जैसे तबला और हारमोनियम की कक्षाएं शुरू करने की भी योजना है।कुल मिलाकर, यह सिलाई सेंटर न केवल कौशल सिखाने का केंद्र है, बल्कि महिलाओं के सपनों को साकार करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का एक सशक्त माध्यम भी है।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

शिक्षा

तीन भाषाओं में पढ़ाने पर शिक्षिका मंजू बाला को मिलेगा पुरस्कार

लोक निर्णय,रुद्रपुर: कहते है कि यदि कुछ करने का जज्बा हो तो हर मंजिल खुद कदम चूमती है।इसी जज्बे और
ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99