ऊधम सिंह नगर

काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण का रास्ता साफ

रुद्रपुर। (लोक निर्णय)शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में काशीपुर बाईपास मार्ग के चौड़ीकरण का रास्ता अब पूरी तरह साफ हो गया है। नगर निगम रुद्रपुर ने चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित भूमि को लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित करने के लिए अपनी अनापत्ति (एनओसी) दे दी है। नगर निगम की सहमति मिलने के बाद अब सड़क चौड़ीकरण कार्य को गति मिलने की उम्मीद है।महापौर विकास शर्मा ने बताया कि काशीपुर बाईपास मार्ग का चौड़ीकरण लंबे समय से प्रस्तावित था। शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल इस सड़क पर वाहनों का भारी दबाव रहता है और अक्सर लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। यातायात व्यवस्था को सुचारू करने के उद्देश्य से इस मार्ग के चौड़ीकरण की योजना बनाई गई थी।हालांकि चौड़ीकरण की जद में नगर निगम की कुछ दुकानें आने के कारण व्यापारियों में चिंता बनी हुई थी। प्रभावित व्यापारियों ने अपनी दुकानों को बचाने और राहत दिलाने की मांग की थी। व्यापारियों की समस्या को देखते हुए मुख्यमंत्री से वार्ता कर मामले को प्रमुखता से रखा। इसके बाद सड़क की प्रस्तावित चौड़ाई को कुछ कम करने का निर्णय लिया गया।जिससे व्यापारियों को राहत मिल सके।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार