ऊधम सिंह नगर राजनीति

कांग्रेस ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका

सितारगंज।(लोक निर्णय) नीट पेपर लीक मामले के बाद कांग्रेस केंद्र सरकार पर हमलावर है।आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंक कर नारेबाजी की।इसके बाद एसडीएम का घेराव कर ज्ञापन सौंपकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। पूर्व विधायक नारायण पाल, पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, वरिष्ठ नेता नवतेज पाल सिंह, करन जंग, ब्लॉक अध्यक्ष सरताज अहमद, सितारगंज नगर अध्यक्ष रंजीत संधू, शक्तिफार्म नगर अध्यक्ष उत्तम आचार्य, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रेखा सोनकर, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष नीरज कन्याल जी, हरपाल सिंह कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की जनविरोधी शिक्षा नीतियों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि कांग्रेस हर उस छात्र, अभिभावक और युवा की आवाज बनेगी जो बेहतर शिक्षा और सुरक्षित भविष्य की उम्मीद रखता है। जनता के मुद्दों पर हमारी लड़ाई सड़क से सदन तक जारी रहेगी। सरकार पूरी तरफ फेल हो चुकी है।जनता भाजपा सरकार की कथनी करनी को समझ गई है।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार