ऊधम सिंह नगर स्वास्थ्य

आइआइएम काशीपुर में चला स्वच्छता अभियान

काशीपुर। (लोक निर्णय)भारतीय प्रबंधन संस्थान काशीपुर में स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के अंतर्गत सोमवार को ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ स्वच्छता अभियान चला।सामूहिक श्रमदान के माध्यम से संस्थान समुदाय के सदस्यों ने परिसर की स्वच्छता, जिम्मेदार अपशिष्ट प्रबंधन और परिसर के रख रखाव के लिए मिलकर सहभागिता की।अभियान में कुल 335 प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।जिसमें संकाय सदस्य, अधिकारी एवं कर्मचारी, विद्यार्थी तथा आउटसोर्स कर्मी शामिल रहे। प्रतिभागियों ने आइआइएम काशीपुर परिसर के चिन्हित क्षेत्रों में स्वच्छता संबंधी गतिविधियों में भाग लिया। अभियान के दौरान अपशिष्ट के सुरक्षित रख रखाव, पृथक्करण तथा जिम्मेदार अपशिष्ट प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया गया। इस पहल ने सामूहिक सहभागिता और साझा जिम्मेदारी की भावना को रेखांकित किया। संस्थान समुदाय के विभिन्न वर्गों के सदस्यों ने एक साथ मिलकर स्वच्छ, स्वस्थ और अधिक टिकाऊ परिसर के निर्माण में अपना योगदान दिया। गतिविधि का दस्तावेजीकरण सहभागिता विवरण एवं छायाचित्रों के माध्यम से किया गया।लोगों ने स्वच्छता की शपथ ली।

स्वच्छता ही सेवा 2026 के अंतर्गत गतिविधियों का यह क्रम 02 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2026 तक जारी रहेगा। आगामी कार्यक्रमों में 02 अक्टूबर को वृक्षारोपण अभियान, 03 अक्टूबर को ‘स्वच्छ पर्व हरित पर्व’ सांस्कृतिक कार्यक्रम, 04 अक्टूबर को ‘कबाड़ से कला’/वेस्ट टू आर्ट पहल, 05 अक्टूबर को रीसाइक्लिंग मेला/आरआरआर ड्राइव, 06 अक्टूबर को कार्यालय स्वच्छता अभियान, 07 अक्टूबर को पुस्तक दान अभियान, 08 अक्टूबर को स्वच्छता के लिए मैराथन एवं साइक्लिंग तथा 09 अक्टूबर को झील स्वच्छता अभियान शामिल हैं। इसके बाद 10, 12, 13, 14 और 15 अक्टूबर को उन्नत भारत अभियान के अंतर्गत आईआईएम काशीपुर द्वारा गोद लिए गए पाँच गांवों सितारमपुर, प्रतापपुर, दोहरी वकील, पट्टी वकील और खरमासा में स्वच्छता एवं सामुदायिक सहभागिता से जुड़ी गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी।

इन पहलों के माध्यम से आईआईएम काशीपुर स्वच्छता, पर्यावरणीय जिम्मेदारी और सक्रिय सामुदायिक सहभागिता की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार