अपराध ऊधम सिंह नगर

अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश,चोरी की आठ बाइक संग दो ल गिरफ्तार

रुद्रपुर। जिले में वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में जनपद पुलिस लगातार सक्रिय कार्यवाही कर रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर एवं क्षेत्राधिकारी सितारगंज के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सितारगंज सुन्दरम शर्मा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा मोटर साइकिल चोरी की घटनाओं के सफल अनावरण हेतु लगातार सुरागरसी एवं पतारसी की जा रही थी।पिछले लगभग दो माह से कोतवाली सितारगंज एवं आसपास के क्षेत्रों में लगातार मोटर साइकिल चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं। पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास करते हुए सात की रात सिडकुल क्षेत्र स्थित सूखी नदी पुलिया के पास से दो शातिर अंतर्राज्यीय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान करन सिकदार पुत्र दिलीप सिकदार निवासी सिमलपुर चुंगी बंगाली कॉलोनी थाना पुलभट्टा जनपद ऊधम सिंह नगर तथा समर सिंह पुत्र मनेन्द्र सिंह निवासी शक्तिफार्म नम्बर एक बैकुण्ठपुर कोतवाली सितारगंज के रूप में हुई। अभियुक्तों के कब्जे से शक्तिफार्म के चड़क मेले से चोरी की गई बुलेट मोटर साइकिल संख्या UK06BP-1149 बरामद की गई।आरोपित अपने एक अन्य साथी अमरजीत सिंह के साथ मिलकर सितारगंज, शक्तिफार्म, किच्छा, रुद्रपुर, बाजपुर, बहेड़ी एवं बरेली सहित विभिन्न क्षेत्रों से मोटर साइकिल चोरी कर नेपाल में बेचते थे। आरोपितों ने बताया कि अब तक लगभग 25 चोरी की मोटर साइकिलें नेपाल में बेची जा चुकी हैं। गिरोह का फरार सदस्य अमरजीत सिंह नेपाल सीमा क्षेत्र में चोरी की मोटर साइकिलें ले जाकर वहां अच्छे दामों में बेचता था।उनकी निशानदेही पर पुलिस द्वारा कुल आठ चोरी की मोटर साइकिलें बरामद की गई हैं, जिनमें बुलेट, अपाचे, प्लेटिना, डिस्कवर, स्प्लेंडर एवं स्कूटी शामिल हैं। बरामद मोटर साइकिलों के संबंध में बरेली एवं बहेड़ी सहित विभिन्न थानों में मुकदमे पंजीकृत हैं। पुलिस द्वारा फरार अभियुक्त अमरजीत सिंह की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार