ऊधम सिंह नगर मनोरंजन साहित्य

हरियाली तीज पर सजा पंतनगर लेडीज क्लब, तीज क्वीन बनीं शची गुप्ता

पंतनगर। (लोक निर्णय) लेडीज क्लब की ओर से हरियाली तीज के पावन अवसर पर भव्य एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हरे परिधानों में सजी महिलाओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता और सावन की फुहारों के बीच गीत-संगीत व नृत्य की प्रस्तुतियों ने पूरे परिसर को उत्सवमय बना दिया।कार्यक्रम में क्लब की वरिष्ठ सदस्य श्रीमती मंजू गर्ग, श्रीमती अंजू शर्मा, श्रीमती उमा सिंह, श्रीमती किरण पाल एवं श्रीमती शशि गौड़ की गरिमामयी उपस्थिति रही। विश्वविद्यालय की कुलसचिव डा. दीपा विनय एवं सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय की अधिष्ठात्री डा. अल्का गोयल ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।महिलाओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से तीज की परंपरा और उल्लास को जीवंत किया। मनमोहक संगीत एवं नृत्य, पारंपरिक मेहंदी सजावट और झूले जैसी गतिविधियां कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण रहीं। सावन के गीतों और रंग-बिरंगे परिधानों ने आयोजन में चार चांद लगा दिए।कार्यक्रम का सबसे खास आकर्षण ‘तीज क्वीन’ और ‘हरियाली क्वीन’ का चयन रहा। इस वर्ष श्रीमती शची गुप्ता को तीज क्वीन तथा श्रीमती रीना सिंह को हरियाली क्वीन के खिताब से नवाजा गया। विजेताओं का उपस्थित सदस्यों ने करतल ध्वनि के साथ उत्साहपूर्वक स्वागत किया।
आयोजन की सफलता में क्लब की अध्यक्षा श्रीमती रेणु कश्यप के निरंतर मार्गदर्शन, प्रेरणा और सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके नेतृत्व में एग्जीक्यूटिव टीम एवं क्लब सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए कार्यक्रम को यादगार बनाया।पंतनगर लेडीज क्लब लंबे समय से महिलाओं को प्रतिभा, रचनात्मकता और सांस्कृतिक विरासत को अभिव्यक्त करने के लिए साझा मंच प्रदान कर रहा है। क्लब द्वारा सामाजिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक गतिविधियों के साथ पारंपरिक त्योहारों का आयोजन भी नियमित रूप से किया जाता है।क्लब की सदस्याओं ने कहा कि हरियाली तीज जैसे आयोजन भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपराओं को जीवंत रखने के साथ महिलाओं के बीच स्नेह, सौहार्द, आत्मीयता और एकजुटता को भी मजबूत करते हैं। इस आयोजन ने पंतनगर के सामाजिक-सांस्कृतिक परिवेश में उत्सव के साथ महिला सशक्तिकरण और सामुदायिक भागीदारी का संदेश भी दिया।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार