उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर खेल

24वीं उत्तराखण्ड प्रादेशिक पुलिस खेल प्रतियोगिता का शुभारम्भ

रुद्रपुर। (लोक निर्णय) पुलिस लाइन रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर में सोमवार को तीन दिवसीय 24वीं उत्तराखण्ड प्रादेशिक अन्तर्जनपदीय/वाहिनी पुलिस बॉक्सिंग, कुश्ती, बॉडी बिल्डिंग एवं आर्म कुश्ती प्रतियोगिता-2026 का शुभारम्भ हुआ। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर नितिन भदौरिया रहे।आयोजन सचिव एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर अजय गणपति ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद विभिन्न जनपदों एवं वाहिनियों से पहुंची टीमों के टीम मैनेजरों से परिचय कराया गया। सभी टीमों ने ध्वजों के साथ मार्च-पास्ट कर मुख्य अतिथि को मान-प्रणाम दिया।मेजबान ऊधम सिंह नगर के टीम कप्तान कांस्टेबल अमन दुगताल ने खिलाड़ियों को खेल भावना एवं ईमानदारी के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने की शपथ दिलाई। इसके बाद जिलाधिकारी नितिन भदौरिया ने प्रतियोगिता के विधिवत शुभारम्भ की घोषणा की।प्रतियोगिता में विभिन्न जनपदों एवं वाहिनियों की कुल 15 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। पहले दिन मुख्य अतिथि ने बॉक्सिंग मुकाबलों का शुभारम्भ कराया। आयोजन सचिव की ओर से जिलाधिकारी को स्मृति चिह्न भेंट कर आभार व्यक्त किया गया। मुख्य अतिथि के आगमन से खिलाड़ियों एवं प्रतिभागियों में उत्साह का संचार हुआ और प्रतियोगिता का माहौल जोश से भर उठा।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार