ऊधम सिंह नगर कारोबार

हथकरघा हमारी सांस्कृतिक विरासत, संरक्षण और नवाचार से मिलेगी नई पहचान: मुख्य विकास अधिकारी

रुद्रपुर।(लोक निर्णय) राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर आज जिला उद्योग केंद्र, ऊधम सिंह नगर के सभागार में भव्य कार्यक्रम में मुख्य अधिकारी मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए बुनकरों एवं कारीगरों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि हथकरघा भारतीय संस्कृति और परंपरा की अमूल्य धरोहर है, जिसके संरक्षण और संवर्धन के लिए सभी को सामूहिक प्रयास करने होंगे।कार्यक्रम में सविता देवी, श्रीमती फेमिदा सहित जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए लगभग 70 से 80 बुनकरों एवं हथकरघा कार्य से जुड़े कारीगरों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्य विकास अधिकारी ने बुनकरों से उत्पादों की गुणवत्ता में निरंतर सुधार करने, पारंपरिक बुनकरी कला को संरक्षित रखने तथा आधुनिक बाजार की मांग के अनुरूप नवाचार अपनाने का आह्वान किया।
उन्होंने सभी प्रतिभागियों को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के उपलक्ष्य में हथकरघा परंपरा के संरक्षण, संवर्धन एवं प्रोत्साहन की सामूहिक शपथ भी दिलाई। सभी प्रतिभागियों ने हथकरघा एवं हस्तशिल्प क्षेत्र के विकास, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने तथा पारंपरिक बुनकरी कला को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम के दौरान बुनकरों एवं कारीगरों ने अपने अनुभव साझा किए तथा हथकरघा क्षेत्र के विकास, विपणन, गुणवत्ता सुधार और प्रोत्साहन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया। अंत में सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार