स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
नानकमत्ता। (लोक निर्णय) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर अजय गणपति के निर्देशानुसार जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं नशे के कारोबार में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध ऑपरेशन प्रहार के तहत लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।तीन सितंबर को कोतवाली नानकमत्ता पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत डैम पार ग्राम गिधौर क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं नशा तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने गुरदेव सिंह उर्फ टैटू पुत्र स्व. सतनाम सिंह, निवासी ग्राम गिधौर, कोतवाली नानकमत्ता, जनपद ऊधम सिंह नगर को गिरफ्तार किया।आरोपित के कब्जे से 130.04 ग्राम स्मैक तथा 315 बोर का अवैध तमंचा मय एक कारतूस बरामद हुआ। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 39 लाख रुपये आंकी गई है।आरोपित के विरुद्ध कोतवाली नानकमत्ता में विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी पंजीकृत की गई।





